मूँग की दाल का उपमा , चीला व हलुआ
एक दाल के तीन कमाल ,
उपमा , चीला और हलुआ
मूँग दाल को पानी मे भिगो कर व पीस कर बनाये चीला , उपमा ( नमकीन हलुआ ) और मीठा हलुआ !!!
चीले व उपमा के लिये दाल को हीग नमक मिर्च टमाटर के साथ पीसे
गर्म तवे पर देशी घी मे पिसी दाल भून पका कर उपमा या नमकीन हलुआ बनाये चाहे तो मूँग फली दाना या हरी मटर भून पका कर मिलाये
दाल को हीग नमक मिर्च टमाटर के साथ पीस कर गर्म तवे पर चिकनाई लगा कर चीला बनाये
मूँग की दाल का हलुआ !!
भीगी फूली मूँग की दाल पीस कर बराबर के देशी घी मे भून कर बराबर की चीनी मिला कर भून कर थोड़ा दूध या पानी मिला कर पकाकर हलुआ बनाये
हमने हर चीज थोड़ी ही मात्रा मे बणाई है
पहली बार थोड़ी ही मात्रा मे बना कर देखिये
इरा जौहरी


