मूँग की दाल की झोरी , चावल व मीठा चीला !!!!
दोपहर के भोजन मे मुँह का जायका बदलने के लिये बनाई मूँगदाल की स्वादिष्ट झोरी और झोरी का साथ देने के लिये चावल और झोरी चावल के चटपटे मुँह को मीठा करने के लिये हल्की मिठास वाला मूँग की दाल का मीठा चीला बनाया
मूँग की दाल का मीठा चीला !!!!!🌮🌮🌮🌮🌮🌮
मूँग दाल की झोरी !!!
झोरी यानी झोर मतलब रसा या शोरबा !!!!
इस सब्जी मे मूँग की दाल पीस कर उसका झोर बनाया जाता है यूँ तो पिसी मूँग की दाल की पकौड़ियों को मसाले के साथ भून कर यह सब्जी बनती है पर मैने कम चिकनाई मे तवे पर ही छोटी छोटी पकौड़ियाँ तोड़ कर गर्म तेल डाल कर पका कर फिर मसाले संग भून कर यह सब्जी बनाई है
पाँच छ: घंटे भीगी फूली हींग मिर्च अदरक डाल कर पिसी मूँग की दाल को अच्छी तरह फेट कर पकौड़ियाँ बनाये या फिर यदि कम चिकनाई मे बनानाहो तो तवे के बीचोबीच तेल डाले गर्म करे छोटी छोटी पकौ ड़िया तोड़ कर किनारे करती जाये और फिर बाद मे बीच से गर्म तेल चम्मच से ले कर सभी पकौड़ों पर ऊपर से डाल दे जब सब एक तरफ सिक जाये पलट कर दूसरी तरफ भी सेक ले पकौड़ियाँ बनाते समय थोड़ी पिसी दाल झोरी बनाने के लिये बचा कर रखे
जब सब पकौड़ियाँ बन जाये कढाही मे थोड़ा तेल गर्म करे हीग जीरे का तड़कादे पिसा मसाला ( प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक ) डाले मसाला भुनने पर पकौड़ियाँ डाल कर चलाये भूने और बचा कर रखी पिसी दाल थोड़ा पानी मिला कर डाल दे और चला फिराकर थोड़ा पका कर फिर उस बर्तन मे और पानी डाल कर सारी दाल अच्छी तरह पोंछ कर डाल दे पानी आराम से अच्छी तरह डाल कर कढी की तरह पतला झोल बनाये और चलाते हुये रझाये रझने और पकने पर थोड़े से देशी घी मे गरममसाला भून कर ऊपर से छौक लगा कर कुछ समय के लिये ढक दे कटी हरी धनिया से सजाये
मूँग की दाल मे मन चाही मिठास मिला कर पीस कर पिसी इलाइची मिला कर गर्म तवे पर चिकनाई लगा कर फैला कर मीठा चीला बनाये कटी मेवा ऊपर से सजा कर करछुली से हल्का दबा दे जिससे सब चिपक जाये दोनो तरफ चिकनाई लगा कर मध्यम ऑच पर सेके
इरा जौहरी
Www.irajohri.com

मूँग की दाल का मीठा चीला !!!!!
मूँग की दाल मे मन चाही मिठास मिला कर पीस कर पिसी इलाइची मिला कर गर्म तवे पर चिकनाई लगा कर फैला कर मीठा चीला बनाये कटी मेवा ऊपर से सजा कर करछुली से हल्का दबा दे जिससे सब चिपक जाये दोनो तरफ चिकनाई लगा कर मध्यम ऑच पर सेकेइरा जौहरी


मूँग की दाल का मीठा चीला !!!!!


