मूँग मटर संग पापड़ी चाट !!!!
मूँग मटर संग पापड़ की चाट
छौंकी हुई मूँग की दाल हल्का ,पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता होता है हमने स्वाद के लिये दाल के साथ मे हरी मटर भी छौक दी इससे अलग स्वाद मिल गया हमारी ससुराल मे शाम के समय अक्सर ही मूँग की दाल इस तरह से छौक दी जाती थी और सब लोग ऊपर से भुना पिसा जीरा ,कटा प्याज डाल कर स्वादानुसार नींबू का रस भी डाल कर स्वाद ले कर खाते थे इसको बनाना बहुत आसान है
विधि
चार पाँच घंटे मूँग की दाल पानी मे भिगो कर फुला ले और कुकर या कढाई मे थोड़े से गर्म देशी घी मे हीँग जीरा मिर्च से तड़का देकर छौंक दे पानी बस इतना डालें जितने मे दाल गल जाये पर घुटे नही ढक कर धीमी आँच पर या एक सीटी आने से पहले ही गैस बन्द कर दे और सूखी सूखी दाल बनाये और ऊपर से स्वादानुसार कटा प्याज टमाटर हरीमिर्च हरीधनिया नींबू डाल कर चाट का आनन्द ले
पापड़ चाट के लिये दाल के कच्चे पापड़ की चौकोर या लम्बी चौड़ी पट्टियाँ काट कर तल कर गर्म ही सीधी करके उसपर सारी सामग्री सज़ा कर जरा सा नींबू का रस डाल कर कुरकुरी पापड़ चाट के मजे ले
इरा जौहरी





