मेथी की बेसनी करारी पूड़ियाँ और गोभी ,सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !
मेथी की बेसनी करारी पूड़ियाँ और गोभी ,सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !!!!
ये भी हमारे छोटे बेटे को बहुत पसन्द है अचार भी पूड़ियों के साथ ही बना डाला समय कम है जितनी चीजे हो सकती है उसकी मनपसन्द सब बना कर खिला कर तृप्त कर देने का मन करता है बस इसी लिये ये छोटी छोटी चीजे भी हमारे लिये त्योहार पर भी ख़ास है
इरा जौहरी
———
१ सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !!!!
२ गेहूँ के आटे मे बेसन नमक मिर्च हीग और मेथी का साग काट कर मिला कर
३ आटा मॉड कर तैयार करे
४ छोटी छोटी पूरियाँ बेल कर तवे पर चिकनाई मे डाल कर मध्यम ऑच पर सेके
गोभी ,सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !!!!
उबलते पानी मे कच्ची सब्ज़ियाँ डाल कर गैस बन्द कर दे और थोड़ी देर मे चलनी मे निकाल कर सब्ज़ियों से पानी निकाल दे गैस पर सरसो का तेल गर्म करे सब्ज़ियाँ डाल कर चलाफिरा कर गैस बन्द करदे फिर पिसी हींग ,राई ,मेथी ,सौफ ,नमक, मिर्च व अमचुर पाउडर मिलाये और चला फिरा कर ठंडा होने पर हरीमिर्च भी मिलाये यह अचार बनाने के बाद फ़ौरन खाया जा सकता है और चाहे तो घंटे भर की धूप दिखा ले








