रंग रंगीला ढोकला

रंग रंगीला ढोकला !!!!
कल बनाया उत्तपम आज उसके बचे घोल मे बेसन मिला कर बनाया मजेदार स्वादिष्ट ढोकला और जब ढोकला बन कर तैयार हुआ तो मुझे यह देख कर और मजा आ गया कि ढोकला का रंग हमारे कुर्ते से मिल रहा था
आज सोंचा कि इस गुजराती व्यनजन को कुछ अपने स्वाद के रंग मे रंग दूँ तो यह प्रयोग किया और मुझे याद है हमारे बचपन मे जब यह घर मे बनाया जाता था तो इसे पकाने के बाद कढाई मे भून कर खाया जाता था तो आज हमने भी एसा किया हम कायस्थो को शायद हर चीज भुनी हुई ज्यादा भाती है तो आज के ढोकला मे यहाँ वहाँ सभी जगहो के स्वाद का मिश्रण है
रंगीला ढोकला !!!
सूजी बेसन बराबर की मात्रा मे ले कर स्वाद के अनुसार खट्टा हो तो कम वरना ज्यादा मात्रा मे दही मिला कर और फिर पाणि भी डाल कर गाढा घोल बनाकर अच्छी तरह फेंटे नमक ,मिर्च ,हल्दी ,जरा सी चीनी और ईंनो मिलाये
एक कढाई मे पानी रखे गैस पर जब पाणि खौलने लगे तब चिकनाई लगी थाली मे फिटी सामग्री डाल कर ऊपर से सॉस फैला कर फिर टमाटरो को सज़ा कर धीमी आँच पर भाप मे पकाये
तेज़ छुरी पके हुये ढोकले मे घुसा कर देखे अगर वह साफ निकल आये तो उसे पका समझना चाहिये अब उस थाली को गैस बन्द करके निकाल ले
दही और नींबूके रस वाली लहसुनिया हरीमिर्च !!!
ढोकला के साथ लहसुन ,दही ,और नींबूके रस से खट्टी हरीमिर्च खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगती है इसको बनाने के लिये लहसुन कुचल कर पिसी राई नमक हल्दी हीँग सौंफ मिला कर सब अच्छी तरह मिलाये और सबअच्छी तरह मिल जाये इतना दही डाले और फिर हरीमिर्चो मे चीरा लगा कर सब भर दे अब कढाई का पानी फेक कर कढाई सुखा कर थोड़ा तेल डाले गर्म करे और ये भरी हुई हरी मिर्चें डाल कर फ्राई करे और फ्राई करते समय ही नीबू का रस भी निचोड़ दे
लीजिये तैयार है लहसुनिया दही और नींबू के रस वाली खट्टी मिर्चें
अब कढाई मे तेल बचा हो तो उसी मे नहीं तो थोड़ा सा तेल डाल कर राई हरीमिर्च से तड़का दे कर करीपत्ता या हरीधनिया डाले थोड़ी कसूरी मेंथी व चीनी के साथ नींबू का रस भी डाल कर थोड़ा पानी भी डाल दे और इस गरम खौले हुये पानी को पकेहुये ढोकलोपर डाल कर ढक कर रख दे थोड़ी देर मे ढोकला फूल जायेगा अब इसको टुकड़ो मे काट कर चटनी और दही वाली जो हरीमिर्च बनाई थी उनके साथ स्वाद का आनन्द ले
इरा जौहरी
इधर की तरफ करीपत्ता इतनी आसानी से नही मिलता तो हमने उसकी जगह हरी धनिया और कसूरीमेथी का प्रयोग किया है

उत्तपम का सूजी व दही का ईंनो पड़ा घोल
बेसन मिलाया
हीग नमक चीनी व हल्दी भी मिलाई
थोड़ा ईंनो डाल कर सब अच्छी तरह मिला कर फेंटे और एक कोर वाली थाली की तली मे चिकनाई लगाये
ढोकले का फिंटा घोल फेंटे घोल को चिकनाई लगी थाली पर डाले
उसपर टमाटर सॉस फैलाये
कटे टमाटर व हरी मिर्च से सजाये
और एक कढाई या भगोने मे पानी रख कर उस पर यह थाली रख कर तश्तरी से ढक कर सामग्री को भाप मे पकाये और तब तक दही की लहसुनिया मिर्च की तैयारी करे
लहसुनिया मिर्च की सामग्री
लहसुन को कुचल ले
सब आपस मे दही के साथ मिलाये
गर्म तेल मे छौक कर नींबू का रस मिलाये
दही और नींबूके रस वाली लहसुनिया हरीमिर्च !!!
ढोकला के साथ लहसुन ,दही ,और नींबूके रस से खट्टी हरीमिर्च खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगती है इसको बनाने के लिये लहसुन कुचल कर पिसी राई नमक हल्दी हीँग सौंफ मिला कर सब अच्छी तरह मिलाये और सबअच्छी तरह मिल जाये इतना दही डाले और फिर हरीमिर्चो मे चीरा लगा कर सब भर दे अब कढाई का पानी फेक कर कढाई सुखा कर थोड़ा तेल डाले गर्म करे और ये भरी हुई हरी मिर्चें डाल कर फ्राई करे और फ्राई करते समय ही नीबू का रस भी निचोड़ दे
लीजिये तैयार है लहसुनिया दही और नींबू के रस वाली खट्टी मिर्चें
कटी हरीधनिया और कसूरी मेथी से करी पत्ते की जगह छौंक लगाया राई हरीमिर्च चीनी व नींबू का रस भी डाले
और पाणि डाल कर पका कर

पके ढोकलो पर ऊपर से छौंक लगाये
रंगीले ढोकले
हमारे कुर्ते के रंग से मैच करते ढोकले