पालक गोभी मजेदार !!!!!!!
पालक गोभी मज़ेदार !!!!!!!
आज हम बड़ी मुश्किल मे थे कि क्या बनाये पालक तो उबाल कर रखी हुई थी पर बाजार जाने का मन नही था कि पनीर ले आये फिर कुछ जोड़ तोड़ करके यह पालक गोभी बना डाला खाने पर स्वाद मे पता ही नही चला कि हम पालक खा रहे है और गोभी मे गोभी का भी स्वाद नही आया आया तों एक लाजबाब स्वाद आया जिसके बारे मे तो खाने के बाद ही पता चल पायेगा अब आप लोग हमारे इस नये स्टाइल से पालक गोभी बनाकर स्वाद चख कर बताइये कि कैसा लगा
रोटी के साथ तो अच्छा लगा ही चावलो के साथ और भी मजा आ गया हमने पहली बार बनाया पर इतना मस्त जायका हुआ कि मजा आ गया हमे नही पता था कि पालक और गोभी मिल कर इतना बढिया नया स्वाद देते है 😜😜😜😜😜😜😜
रसीला पालक गोभी मज़ेदार !!!!! चावलो के साथ मजा बढ जाता है
अदरक प्याज लहसुन डाल कर उबली पालक पीस कर पेस्ट बनाये

पालक के पेस्ट मे गोभी के टुकड़े मिलाये

पालक के पेस्ट मे गोभी के टुकड़े मिलाये

मलाई ,धनिया ,हल्दी ,मिर्च ,नमक ,गरममसाला डाले
गर्म तेल मे हींग जीरे से तड़का लगाकर समस्त सामग्री डाल दे
जब तेल छोड़ने वाला हो तब थोड़ा सा बाजरेका आटा मिलाये
चलायें फिराये
भूने और देख ले गोभी पूरी तरह से गल तो गया है
लीजिये सूखी खानी हो तो सब्जी तैयार है बस ऊपर से देशी घी मे थोडी देगी मिर्च भून कर डाल दे
बस ऊपर से देशी घी मे थोडी देगी मिर्च भून कर डाल दे घी कम डालना चाहे तो कम घी मे भून कर जरा सा पानी डाल कर पका कर सब्जी मे ऊपर से मिलाये सब्जी की रंगत लाल हो जायेगी
और अगर रसीला खाना चाहे तो जब सब भुन जाये तब पानी डाल कर रसा लगाये और फिर ऊपर से लालमिर्च से छौक लगाकर ऊपर से थोड़ा मक्खन डाले
मक्खन को अपने हिसाब से काट कर ऊपर से संजाल कर सजाये ऊपर से पड़े मक्खन से सब्जी का जायका बाढ़ जाता है
————
अदरक प्याज लहसुन डाल कर उबली पालक पीस कर पेस्ट बनाये पालक के पेस्ट मे गोभी के टुकड़े मिलाये मलाई ,धनिया ,हल्दी ,मिर्च ,नमक ,गरममसाला डाले और सब मिला कर गर्म तेल मे हींग जीरे से तड़का लगाकर समस्त सामग्री डाल दे ढक कर पकाते हुये सब धीमी ऑाच पर भूने और जब तेल छोड़ने वाला हो तब थोड़ा सा बाजरेका आटा मिलाये चलाये फिराये भूने और देख ले गोभी पूरी तरह से गल तो गया है लीजिये सूखी खानी हो तो सब्जी तैयार है बस ऊपर से देशी घी मे थोडी देगी मिर्च भून कर डाल दे घी कम डालना चाहे तो कम घी मे भून कर जरा सा पानी डाल कर पका कर सब्जी मे ऊपर से मिलाये सब्जी की रंगत लाल हो जायेगी
मक्खन को अपने हिसाब से काट कर ऊपर से काट कर सजाये ऊपर से पड़े मक्खन से सब्जी का जायका बाढ़ जाता है
और अगर रसीला खाना चाहे तो जब सब भुन जाये तब पानी डाल कर रसा लगाये और फिर ऊपर से लालमिर्च से छौक लगाकर ऊपर से थोड़ा मक्खन डाले
इरा जौहरी पेज पर पोस्ट की लिंक






















