लहसुन मेथी मिर्च से छुका कच्चा कद्दू और मसालेदार बैगन आलू
लहसुन मेथी मिर्च से छुका कच्चा कद्दू और मसालेदार बैगन आलू
आज का नाश्ता बहुत ही साधारण है सब्जी और पराठा पर हमने मसालेदार बैगन को आज अलग स्टाइल से बनाया है इन सब्ज़ियों संग पराठा या पूड़ी बहुत ही अच्छी लगती है साथ मे हरीमिर्च भी हो तो क्या कहने


मसालेदार बैगन कुछ अलग अन्दाज मे !!!!!
जरा एक बार बना कर तो देखिये 😍😍
सबसे पहले गर्म तेल मे कटा अदरक लहसुन प्याज डाल कर भून कर
कटा आलू डाल कर चला फिरा कर नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर गलाये
बैगन काट कर पानी मे डाले पके बीजो को निकाल दें क्यूँकि ये बीज नुक़सानदायक होते है और जब आलू गल जाये कटा बैगन डाले चला फिरा कर ढक कर पकाये और फिर पिसी मेथी मिर्च हल्दी व धनिया पाउडर मिला कर चला फिरा कर खुला ही भूने और कटी हरीधनिया व अदरक भी मिलाये











लहसुन मेथी मिर्च से छुका कच्चा कद्दू !!!
कच्चे कद्दू के बीच का गूदा व बीजे निकाल कर छिल्के समेत टुकड़ो मे काट कर गर्म तेल मे मेथी लहसुन मिर्च डाल कर भून कर छौक कर नमक मिला कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये और कद्दू के गलने पर हल्की खटाई मिलाकर भून कर कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी बनाये
Www.irajohri.com





