लहसुन हरीमिर्च का नमक !!!
लहसुन हरीमिर्च का नमक !!!
भोजन का स्वाद बढाये स्वास्थ्यवर्धक लहसुन हरीमिर्च का नमक
लहसुन अदरक और हरीमिर्च तीनों ही चीजे अच्छे स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होती है यूँ एसे ही इनको खाना अक्सर मुश्किल हो जाता है पर जब इनको मिला कर पीस कर चटनी के रूप मे खाते है तो स्वाद भी लगता है और स्वास्थ्य भी बनता है
इस नमक को एसे ही रोटी पराठे पूड़ी अथवा किसी भी व्यन्जन अथवा फल के साथ मिला कर स्वाद लिया जा सकता है
इस नमक मे नींबू का रस मिला कर खट्टी चटनी भी बनाई जा सकती है
यह नमक उबले सिंघाड़ों और भुने हुये भुट्टे पर नींबू के साथ लगा कर खाने मे भी मजा दुगना कर देता है
इसको बनाना भी बहुत आसान है
विधि
लहसुन मिर्च अदरक और नमक मिला कर पीस कर लहसुन का नमक बनाये
इरा जौहरी





