लाल मसूर की दाल से बने कतीरे व बाल्स !!!!!!!
धुली मसूर की दाल के क़तीरे रसीले व सूखे , रोटी व चावल के साथ जिमीकन्द का भर्ता भी आज आपके लिये लाये है भोजन मे
क़तीरे पारम्परिक व्यन्जन है ये क़तीरे लाल मलका से बनाये गये है क़तीरों को पकाते व भूनते समय ज्यादा चला दिया जाये तो फूट जाते है
एक बहुत पुराना सदाबहार गाना है
न झटकों ज़ुल्फ़ से पानी , ये मोती है फूट जायेगे
कुछ यही हाल इस सब्जी का भी है
न झटके से चलाना इसे , ये क़तीरे है फूट जायेगे
बस बनाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखियेगा
कतीरे !!!!!!!
लाल मसूर की दाल से बने स्वादिष्ट कतीरे !!!!!
जब रोज़ रोज़ वही सब्जी देख कर मन कुछ खाने को ना करे तो कुंछ अलग हट कर सब्जी बनाये यानी दाल या बेसन की सब्जी आज मैने धुली लाल मसूर की दाल को भिगो कर पीस कर पका कर स्वादिष्ट कतीरे की सब्जी बनाई जिसे मन हो तो सूखा खाये चाहे तो रसा लगा कर रसीली बनाये
कतीरे !!!!!!!
सबसे पहले मसूर की दाल को पाँच छ: घंटे पानी मे डाल कर फुला ले
भीगी फूली दाल मे हीग डाल कर पानी के साथ पीस कर कढाई मे डाल कर घोटते हुये पकाये
हलुये की तरह पकाये और पकने पर गैस बन्द करके दो मिनट के लिये ढक दे
अब एक थाली को पानी से गीली करके उलटी करके रखे और उस पर पका हुआ दाल का हल्वा फैलाये हल्वा फैलाते समय हाथो पर पानी लगा कर थपकी दे कर एक सा फैलाये और ख़ाली कढाई मे पानी डाल कर दाल को फुला कर दाल के साथ सारा पानी निकाल कर अलग बर्तन मे रखे थाली पर जमे हल्वे को हवा मे ठंडा करे और उसके क़तीरे काटे कढाई मे तेल गर्म करे पिसा मसाला ( प्याज ,लहसन ,अदरख ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरम मसाला ,नमक )भूने दाल वाला पानी मिला कर गाढी ग्रेवी यानी शोरबा बना कर पकाये और उसमे एक एक करके क़तीरे डाले क़तीरे डालते समय फ़ौरन ना चलाये वरना क़तीरे फूट जायेगे कुछ समय पकने के बाद आहिस्ता से चलाते हुये सब भूने सूखा खाना हो तो एसे ही निकाल ले और रसीला खाना हो तो अलग से पानी गर्म करके मिला कर रझाये पकने पर ऊपर से हराधनिया और गरम मसाला भी बुरके
आज चलाते समय हमसे कतीरे फूट गये तो हमने उनको भी अच्छी तरह भून कर थाली मे जमा कर बर्फी की तरह काट लिया और जो दिन मे खाने मे बच गये उनकी बाद मे गोलियाँ बना कर आरारोट लपेट कर टेस्टी बाल्स बना ली नीचे वाली पोस्ट मे देखे
नोट अगर कम चिकनाई मे बनाने हो तो इस विधि से बनाये वरना बनाते समय क़तीरे सब्जी के मसाले मे डालने से पहले फ्राई भी कर करते है
जिमीकन्द काभर्ता बनाने की विधि
गर्म तेल मे कटा प्याज हल्का भून कर हरीमिर्च मिला कर उबला मसला जिमीकन्द मिला कर कटा टमाटर भी डाल कर अच्छी तरह भूने नमक मिर्च चाटमसाला मिलायेथोड़ी सी कटी हुई मेथी की पत्तिया भी मिलाये
सबसे पहले मसूर की दाल को पाँच छ: घंटे पानी मे डाल कर फुला ले
अब एक थाली को पानी से गीली करके उलटी करके रखे और उस पर पका हुआ दाल का हल्वा फैलाये हल्वा फैलाते समय हाथो पर पानी लगा कर थपकी दे कर एक सा फैलाये कटी हरी मेथी भी काट कर ऊपर से फैला दे
हल्के हाथों से बेलन चला दे जिससे मेथी की पत्तियाँ दाल मे चिपक जाये
ठंडा होने पर तेज़ छुरी से कतली की तरह काटे
कढाई मे तेल गर्म करे पिसा मसाला ( प्याज ,लहसन ,अदरख ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरम मसाला ,नमक )भूने दाल वाला पानी मिला कर गाढी ग्रेवी यानी शोरबा बना कर पकाये
उसमे एक एक करके क़तीरे डाले क़तीरे डालते समय फ़ौरन ना चलाये वरना क़तीरे फूट जायेगे कुछ समय पकने के बाद आहिस्ता से चलाते हुये सब भूने सूखा खाना हो तो एसे ही निकाल ले और रसीला खाना हो तो अलग से पानी गर्म करके मिला कर रझाये पकने पर ऊपर से हराधनिया और गरम मसाला भी बुरके
मसालेदार कतीरे बनाने के लिये
गर्म तेल मे समस्त पिसा मसाला भूनने के बाद पिसी दाल भी डाल कर अच्छी तरह भूने जब दाल किनारा छोड़ने लगे यानी अच्छी तरह भुन जाये
तब सारी सामग्री निकाल कर थाली को पानी से गीली कर के उस पर जमा दे ओर हल्का ठंडा होने पर काट ले या फिर गोलियाँ बना ले
या फिर गोलियाँ बना ले
और गोलियों पर आरारोट पाउडर लपेट कर
तल कर टेस्टी बाल्स बनाये
जिमीकन्द काभर्ता बनाने की विधि
जिमीकन्द को फिटकरी इमली या इमली की पत्ती या फिर खटाई डाल कर सबसे पहले उबाल ले इससे वह खुजलाता नही है
फ़िर उसको मसल ले गर्म तेल मे कटा प्याज हल्का भून कर हरीमिर्च मिला कर उबला मसला जिमीकन्द मिला कर कटा टमाटर भी डाल कर अच्छी तरह भूने नमक मिर्च चाटमसाला मिलायेथोड़ी सी कटी हुई मेथी की पत्तिया भी मिलाये


