लाल मिर्च का कुचला !!! सालभर चलने वाला अचार
लाल मिर्च का कुचला
कम तेल मे बने चटपटा अचार

मिर्च का कुचला !!!
चटपटा मिर्च का अचार
अचार वाली मोटी एक पाव मिर्च
५० ग्राम अदरक
५० ग्राम लहसन
जीरा एक चाय का चम्मच
राई चार चाय का चम्मच
अमचूर तीन चाय का चम्मच
मेथी एक चाय का चम्मच
अजवाइन। एक चाय का चम्मच
नमक स्वादानुसार
सरसो का तेल १०० ग्राम के क़रीब
इन सभी को इमामदस्ते ( खरल ) मे अच्छी तरह कुचल कर मिर्च का कुचला बनाये
सूखे मसाले पहले कुचल कर अलग कर ले फिर मिर्च कुचल कर सब मिला कर कुचले
जब सब कुचल जाये सरसो का तेल मिला कर अचार को दो तीन दिन धूप दिखाये
तेल इतना मिलाये जितने मे सब अच्छी तरह मिल जाये
इरा जौहरी


