लाल मिर्च का भरवाँ तेल का अचार
लालमिर्च का नीबू वाला भरवाँ तेल का अचार !!!!!!!!
इस अचार की विषेशता है कि यह नीबू के रस की वजह से मिर्चें लाल ही रहती है काली नही पड़ती
इरा जौहरी
सामग्री
मोटी लालमिर्च १ किलो
सरसो का तेल आधा किलो
धनिया २५० ग्राम
सौफ १०० ग्राम
मेथी १००ग्राम
हल्दी १०० ग्राम
मगरैल या कलौजी २५ ग्राम
नमक २५० ग्राम
राई २५० ग्राम
२५ ग्राम नीबू का रस या ६ नींबुओं का रस
हींग आधी चाय की चम्मच
लाल मिर्च धो कर ऊपर से टोपी काट कर या चीरा लगा कर २-३ दिन धूप मे दिखा कर पानी सुखा ले
राई को छोड़ कर सभी मसाले भून ले फिर सभी राई भी पीस ले
पिसे मसाले मे नीबू का रस ( मात्रा स्वादानुसार बढ़ाई भी जा सकती है खटास चख ले ) और थोड़ा सरसो का ते मिला कर मसाला तैयार कर के धूप मे रख कर पकाये
दो दिन धूप मे रखने के बाद मिर्चों मे मसाला भर कर जार मे भर कर ऊपर तक तेल भर कर एक सप्ताह कर धूप दिखाये



