लौकी का मेंवायुक्त पौष्टिक हलुआ !!!!!
लौकी का मेवायुक्त पौष्टिक हलुआ
यह लौकी का हलुआ हमारी दीदी श्रीमती रूबी सक्सेना ने कुछ अलग स्टाइल से बणाया है मुझे बहुत पसन्द आया तो आप सब के लिये भी पेश कर दिया
विधि
लौकी के बराबर का ही दूध गैस पर चढ़ा कर पका कर गाढा करे
दूसरी तरफ लौकी को छील कर कद्दूकस से कस ले और कढाई मे थोड़ा सा देशी घी डाले गर्म करे तेजपत्ता डाले और भून कर निकाल दे
लौकी डाले और धीमी ऑच पर कुछ समय ढक कर पकाये
जितनी मिठास मिलानी हो वह छोटी इलाइची के साथ पीस ले और लौकी गलने मे जब हल्की कसर हो तभी चीनी मिला कर चला फिरा कर गाढा दूध भी मिला कर पका कर कटे मेवे मिलाकर लौकी का स्वादिष्ट हलुआ बनाये
थाली मे फैला कर जमा कर फ्रिज मे रखे और काट कर चाहे तो बर्फी की तरह भी खा सकते है
इरा जौहरी





