लौकी बड़ी दो प्याजा वाली चने की दाल

लौकी , बड़ी दो प्याजा वाली चने की मस्त दाल !!!!!
इस दाल के साथ देशी घी लगी मोटी रोटी बहुत अच्छी लगती है तो तवे पर ही बनी पनपथ रोटी है जो तन्दूरी स्टाइल से बनी है और अपने स्वास्थ्य को देखते हुये हल्का देशी घी ही लगाया है और इस दाल के साथ चावल भी बहुत अच्छे लगते है और साथ मे स्वाद बढ़ाने के लिये मूली के मुलायम पत्तो से बनी चुर्रीमुर्री के साथ टमाटर का फूल भी सलाद मे आप सबके लिये हाजिर है बस इतना सा ही है आज
इरा जौहरी
=========
लौकी , बड़ी दो प्याजा वाली चने की मस्त दाल बनाने के लिये आवश्क सामग्री !!!!
चने की दाल , लौकी ,टमाटर ,प्याज ,लहसन ,अदरक और बड़ी और प्याज की नन्ही नन्ही गाँठें भी
चने की दाल बीन कर पानी मे कम से कम आधे घंटे के लिये भिगो दे प्याज लहसन अदरक पीस कर पिसा हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला मिला कर मसाला तैयार करे
लौकी छील कर मोटे टुकड़ो मे काटे
प्याज की छोटी गाँठो को छील कर गाँठो को साबित ही रहने दे
गर्म तेल मे सबसे पहले बड़ी डाल कर भूने
हीग जीरे कातड़का दे कर पिसा मसाला डाल कर चलाये फिराये और जरा सा पानी भी डाले जिससे मसाला फूल जाये और बढिया भुने
मसाला भूनते समय कटा टमाटर, प्याज की छोटी गाँठे व लौकी भी डाले व भूने
सब भूनने के बाद चने की दाल भी पानी से निकाल कर डाले व भूने और जब सब भुन जाये पानी डाल कर पकाये कुकर मे पकाते समय सीटी आने से पहले ही गैस धीमी कर दे और कुछ समय धीमी ऑच पर पकने दे और जब दाल पक जाये ढक्कन अपने आप खुल जाये ऊपर से भी थोड़ा गरममसाला बुरके ओर हरीधनिया से सजा कर पेश करिये






