शकरकन्दी की रसीली सब्जी !!!!
रात के भोजन मे पेश है जाड़े की सौग़ात शकरकन्दी की टमाटर पड़ी मजेदार सब्जी और जाड़े को मौसम मे ठंड को करे बेअसर आग पर भुना हुआ लहसुन !!!!
शकरकन्दी के मीठे व्यनजन तो खाये ही होगे अब शकरकन्दी की टमाटर पड़ी रसीली सब्जी का स्वाद चख कर देखिये साथ ही आग पर भुना लहसन फ़ायदेमन्द तो होता ही है स्वादिष्ट भी बहुत लगता है
इरा जौहरी
शकरकन्दी की सब्जी !!!!!
शकरकन्दी की सब्जी आलू टमाटर की सब्जी की तरह ही बनाई जाती है
सबसे पहलेशकरकन्दी धो कर छील कर टुकड़ो मे काट कर गरम तेल मे कटे प्याज के साथ डाल कर फ्राई करे और फिर कटे टमाटर डाल कर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाल कर अच्छी तरह भून कर रसा लगा कर सब्जी बनाये सब्जी पकने के बाद ऊपर से गरममसाला व हराधनिया मिलाये
इरा जौहरी
भुना लहसन मोटी कलियों वाला साबित लहसन आग पर भून कर छील कर गरम ही कलियों का नमक के साथ या एसे ही सेवन करे यह खाने मे बहुत स्वादिष्ट भी लगता है



शकरकन्दी की रसीली सब्जी
१६/१/२०१७




