शाही काजू पनीर कढाही करी और काजू पनीर पुलाव लाजबाब !!!!!
Ira Johri शाही काजू पनीर कढाही करी और काजू पनीर पुलाव लाजबाब !!!!!
शाही काजू पनीर कढाही करी बनाने के लिये सबसे पहले गर्म तेल मे गोल छल्लेदार प्याज काट कर फ्राई कर के निकाल ले फिर गोल कटाटमाटर भी सजाने के लिये फ्राई करके निकाल ले अब जीरे का तड़का देकर कटा प्याज कुचला लहसुन अदरख व हरी मिर्च डाल कर फ्राई करे कटा टमाटर भी डाले और काजू व पनीर भी क्रमश: डाल कर फ्राई करे थोड़ी मलाई भी डाले कुछ किशमिश के टुकड़े भी डाल दे सब भुनने के बाद पनीर डाल कर थोड़ा चला फिरा कर हल्का भूनने के बाद हल्दी धनिया मिर्च गरम मसाला और नमक भी डाले सब भुनने पर हल्की खटायी या चटनी ( मैने आम पुदीने की चटनी डाली है ) मिलाकर भून कर पानी डाल कर रसा लगा कर धीमी ऑच पर रझाये और पकने पर फ्राई किये हुये टमाटर। और प्याज से सजाये हराधनिया भी काट कर बुरके और ऊपर से गरम मसाला व मलाई भी फेट कर डाले
शाही काजू पनीर पुलाव के लिये सबसे पहले देशी घी मे कटा प्याज डाल कर हल्का फ्राई करे फिर क्रमश: शिमलामिर्च टमाटर पनीर सभी को चौकोर टुकड़ो मे काट कर फ्राई करे काजू भी मिलाये और गरम मसाला भी हादसे डाल कर सब मिलाये
अब दूसरे बर्तन मे गरम देशी घी मे जीरा चटका कर तेजपत्ता और साबित लाल मिर्च डाले और आधा घंटा पानी मे भीगे चावल डाल कर भूने और नमक व पानी डाल कर एक कनकी कम चावल गलाये और फिर फ्राई की हुई सब चींजे मिला कर कुछ समय धीमी ऑच पर ढक कर रख कर दम लगाये

शाही काजू कढाई पनीर करी व काजू पनीर पुलाव लाजबाब !!!
आज का भोजन हमने अपनी प्यारी भतीजियों अनन्या और लावण्या के लिये उनकी फ़रमाइश पर बनाया था और दोनो को बहुत पसन्द आया

कटे प्याज के बाद काजू फ्राई करे

फिर पनीर व समस्त मसाला डाले

पुलाव के लिये सारी सब्ज़ियाँ व पनीर फ्राई करे




