शिमलामिर्च की ट्राली पर भुट्टे की सवारी
आज का मजेदार नाश्ता
आज हमने भुट्टे के मुलायम दानो को प्याज मिर्च व टमाटर से छौंककर घर मे बनाये टमाटर सॉस को मिला कर स्वादिष्ट सब्जी तैयार की और साथ ही प्याज व हरीमिर्च से छौंक कर कतरवाँ भिन्डी भी बना कर पराठे के संग नाश्ते का लुफ़्त उठाया
इरा जौहरी
छौंके हुये भुट्टे व ट्राली बनाणे की विधि
मुलायम दाने वाले भुट्टो को उबाल कर तेज़ छुरी से दानो को निकाल ले
जब हम तेज़ छुरी से दानो को निकाल रहे थे तभी सामने रखी शिमलामिर्च देख कर ट्राली बनाने का विचार मन मे आया बस फटाफट उबले हुये मुलायम भुट्टो को साबित ही गोल गोल पहिया बनाने के लिये काट लिया घर मे मैने जाड़े मे जब टमाटर सस्ता था तभी टमाटर सॉस व प्यूरी बना कर फ्रीजर मे रख दी थी सॉस तो खत्म हो गया था तो फ्रीजर से प्यूरी निकाल कर चीनी व गरममसाला मिला कर झटपट टमाटर सॉस बना लिया
थोड़े से गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर शिमलामिर्च हरीमिर्च व टमाटर मिला कर थोड़ा चला फिरा कर उबले हुये भुट्टे के दाने भी मिलाये और हल्का नमक व पिसी काली मिर्च डाल कर चला फिरा कर टमाटर सॉस मिला कर चला फिरा कर पका कर गैस बन्द कर दे
शिमला मिर्च की ट्राली बनाना
शिमलामिर्च को लम्बाई मे दो टुकड़ो मे काट कर बीच से खोखला करके टूथपिक की सहायता से भुट्टे के चक्को मे टमाटर व शिमलामिर्च के छोटे चौकोर या गोल टुकड़ो को फँसा कर शिमलामिर्च के बड़े टुकड़े मे लगा कर ट्राली बनाये और फिर अपनी इच्छानुसार सजाये
तैयार भुट्टे के दानो के ऊपर कटा हराधनिया डाल कर कद्दूकस की हुई अदरक से सजाये
इरा जौहरी
IMG_6537 IMG_6541

टमाटर सॉस व प्यूरी !!!!
अदरक प्याज लहसुन व नमक डाल कर टमाटर को पका कर छान कर प्यूरी बनाये और स्वादानुसार चीनी मिला कर पका कर ठंडा करके गरममसाला मिला कर टमाटर सॉस बनाये
लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिये प्लास्टिक के छोटे छोटों डिब्बो मे कर के फ्रीजर मे रखे जरूरत के अनुसार निकाल कर सामान्य तापमान पर लाये और प्रयोग मे लाये


