सब्जियो का सूप या लहसुन मिर्च से छुकी रसीली सब्जी
पी कर खाओ या खा कर पियो
ठंड मे गर्मी प्रदान करता लहसुन की खुशबू वाला मिली जुली सब्ज़ियों का स्वादिष्ट पौष्टिक सूप
लहसुन के स्वाद और धनिया लहसुन की मिली जुली खुशबू वाला यह सूप या रसा गरमगरम पीने मे बहुत ही अच्छा लगता है साथ ही यह ज़ुकाम होने पर फ़ायदा भी करता है
इस सूप को बनाने के लिये हमने जो सब्ज़ियाँ प्र्योग मे ली हैं वो हैं मूली ,गाजर, आलू ,मटर , मटर के छिल्के , गोभी ,टमाटर ,हरीमिर्च , अदरक ,हरीधनिया और लहसुन (मूली और टमाटर तस्वीर मे नही है साथ मे पालक भी डाली जा सकती है)
विधि समस्त सब्ज़ियों को महीन महीन काट कर थोड़े से गर्म तेल मे लहसुन मिर्च व अदरक भून कर छौंक दे नमक मिला कर ढक कर गलाये यदि कटे टमाटर के साबित टुकड़े सूप के साथ खाना चाहे तो कुछ टुकड़े सूप पकने के बाद सूप मे मिलाये सब्ज़ियाँ पकने पर पानी डाल कर रझाये और फिर कटी हरीधनिया और महीन कटी हरीमिर्च व अदरक भी मिलाये हमने एक छोटी हरी मिर्च पकाते समय और एक बाद मे काटी है दोनो का स्वाद अलग हो जाता है
यदि नया आलू डाल रहें हों तो छिल्के समेत काटे स्वाद बढिया आता है
इस सूप की सब्ज़ियों से रोटी पराठा भी खाया जा सकता है और यदि सब्जी ना खाना चाहे तो सब्ज़ियों को मिक्सी मे पीस कर सूप के रसे मे मिला दे गाढा सूप तैयार हो जायेगा
हम लोगो को सूप पीने के साथ कटी सब्ज़ियाँ खाने मे मजा आता है तो सब्ज़ियाँ कटी हुई ही रखते हैं
इरा जौहरी
मूली और टमाटर तस्वीर मे नही है साथ मे पालक भी डाली जा सकती है
गर्म तेल मे लहसुन मिर्चअदरकसभून कर कटी सब्जी छौंक कर नमक मिला कर ढक कर पकाये
हमने सलाद की बची मूली व टमाटर मिला कर यह सूपी सब्जी बनाई है इसी लिये यह कद्दूकस की हुई मूली दिख रही है
लहसुन के स्वाद और धनिया लहसुन की मिली जुली खुशबू वाला यह सूप या रसा गरमगरम पीने मे बहुत ही अच्छा लगता है साथ ही यह ज़ुकाम होने पर फ़ायदा भी करता है





