सम्पूर्ण भोजन !!!
दोपहर का सादा किन्तु स्वादिष्ट भोजन !!!!!!
आज के भोजन मे जाते मौसम की मटर प्रमुख है आज हरी मीठी बढिया मटर मिल गयी तो सोचा चलो एक बार मटर की बहार ला दी जाये तो मैने हरी मटर वाली धुली मूँग की दाल , जीरे मिर्च के सूखे आलू मटर व बन्दगोभी मटर की बिना मसाले की सूखी सब्जी के साथ लौकी का रायता तथा चटनी बनाई है भोजन की सभी चीजे एक दूसरे से सम्बन्धित होने के कारण एक साथ झटपट बन भी गयी और ज़ायक़े का मजा भी आ गया
इरा जौहरी
चटनी !!
हरीधनिया हरीमिर्च लहसुन नमक मे अमचुर पाउडर डाल कर पीस कर चटनी बनाये चटनी पीसते समय हमने खटाई के लिये हीँग मिर्च वाला आम का अचार मिलाया है
हरी मटर वाली धुली मूँग की दाल !!!!!
हल्दी नमक डाल कर पानी के साथ मूँग की दाल पकाये और देशी धी मे हीँग जीरे मिर्च से छौक कर हरी मटर पका कर दाल मे छौक लगाये
हमें आलू की सब्जी भी बनानी थी तो हमने आलू धो कर साफ कर के दाल के साथ ही उबाल कर पका लिये इससे एक बार में ही दो काम हो गये और बाद मे देशी घी मे हीग जीरा मिर्च भून कर ऊपर से छौंक लगाया
हमने हीग जीरे से हरी मटर छौक कर नमक मिला कर पका कर उसी मटर मे से थोड़ी पकी मटर दाल मे मिलाई फिर उबले आलू मिलाकर भून कर सूखे जीरे मिर्च के हरीमटर वाले आलू बनाये
जीरे मिर्च वाले हरीधनिया के आलू मटर की सूखी सब्जी
गर्म तेल यादेशी घी मे जीरे मिर्च से तड़का दे कर हरी मटर छौक कर नमक डाल कर ढक कर पकाये और उबले आलू छील कर फोड़ कर भून कर हरीधनिया मिलाये
इरा जौहरी
अदरक प्याज वाला बिना मसाले का बन्द गोभी !!!!
गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर मिर्च डाले और हरी मटर डाल कर चला फिराकर कटा बन्द गोभी डाल कर अदरक व नमक मिला कर पहले कुछ मिनट ढक कर फिर खुला खुला ही पकाये गलाये व भूने अगर हरा हरा खाना हो तो ज्यादा ना भूने यह बन्दगोभी गरमगरम कटकरा रूखा ही खाने मे भी बहुत अच्छा लगता है
इरा जौहरी
लौकी का रायता !!!!
कद्दूकस की गयी भाप मे पकी लौकी को ठंडी करके दही मे मिलाये और देशी घी मे हीँग जीरा मिर्च तड़का कर ऊपर से छौक लगाये
इरा जौहरी

सम्पूर्ण भोजन
२७ /२/२०१७



