सरसों का साग ,पालक फूलगोभी ,बेसनी डन्ठल और गोभी का अचार संग पराठा
आज का नाश्ता !!!
सरसों का साग , पालक फूलगोभी की मस्त सब्जी ,बेसनी डन्ठल और गोभी का अचार संग पराठा
गोभी का अचार !!!
भाप मे नमक डाल कर पकी गोभी मे पिसी हल्दी ,मेथी, सौंफ ,मिर्च राई को सरसों के तेल के साथ मिला कर मौसमी अचार बनाये

गोभी का अचार !!!
भाप मे नमक डाल कर पकी गोभी मे पिसी हल्दी ,मेथी, सौंफ ,मिर्च राई को सरसों के तेल के साथ मिला कर मौसमी अचार बनाये
अचार मे पड़ने वाले मसाले पीस कर रखे और जब जो चाहे मौसमी अचार बनाये
राई ,मेथी ,सौंफ ,हल्दी ,हीँग ,नमक ,मिर्च पीस कर रखे और कलौजी यदि किसी मे डालनी हो तो वह अलग से डाल दे
सब आपस मे मिलाये और जरूरत के अनुसार तेल डाले
सरसों का साग !!!!
ठेठ देहाती स्टाइल मे
गाँव मे जब सरसों का साग खेत से टूट कर आता है तरोताज़ा ताज़ा सरसों का साग यूँही हाथो से तोड़ कर लहसुन प्याज अदरक और हीँग मिर्च से छौक करीब बनाया जाता है तो दूर दूर तक सरसों की खुशबू फैल जाती है अब गाँवों से निकल कर भले ही हम शहरो मे रहने लगे हों पर गाँव की मिट्टी की खुशबू हमारे ज़ेहन मे अन्दर तक बसी हुई है जो कई पीढ़ियों के शहरो मे बसने के बाद भी कभी कभी दिल उसी पारम्परिक अन्दाज मे कुछ बनाने को मचल उठता है हमारी माँ जब भी सरसो का साग बनाने चलती है तो पुराने तौर तरीक़ों को बतलाती चलती है वो बताती हैं कि पहले जब उनकी अम्माँ साग बनाती थी गाँव मे खेतों से ताज़ा साग टूट कर आता था उस साग की खुशबू ही निराली होती थी सरसों के साग की मोटी डाण्डियों को बड़े टुकड़ो मे तोड़ कर और साग को मोटा मोटा एसे ही हाथो से तोड़ कर बनाने मे होता है वह महीन कटे साग मे नही हमने आज उसी तरह से बस चाकू से मोटा मोटा काट कर साग बनाया है हमको इस तरह का गरमगरम साग पराठे के साथ बहुत ही पसन्द है

फूलगोभी पालक की मस्त सब्जी !!!!
फूल गोभी मे नमक मिला कर थोड़े से गर्म तेल मे खुला ही भूनते हुये हल्का गलाये और गोभी के डन्ठल अलग करके हमने बेसनी डण्ठल बना लिये और गोभी पालक मे मिला कर गोभी पालक बना ली
फूल गोभी मे नमक मिला कर थोड़े से गर्म तेल मे खुला ही भूनते हुये हल्का गलाये
गलने पर गोभी को कढाही से बाहर निकाल ले और फिर उसी कढाई मे पालक पकाये
गोभी के डन्ठल अलग करके हमने बेसनी डण्ठल बना लिये और गोभी पालक मे मिला कर गोभी पालक बना ली
पालक को साफ पानी मे डुबो कर अच्छी तरह साफ करे
खुला ही गला कर पकाये
पकी पालक प्याज लहसुन प्याज के साथ पीस ले
गर्म तेल मे हीग जीरे से तड़का दे कर कटा टमाटर डाले व भूने
हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक व गरममसाला भी डाले
सब मिला कर भूने
पिसी पालक व मसाला भी मिलाये
भुनी पालक मे गोभी मिला कर थोडा चला फिरा कर भूने

बेसनी डण्ठल !!!!
नमक डाल कर गोभी के साथ ही डण्ठलो को भी भूनते हुये पका लिया पके हुये डण्ठलो को अलग कर कर लिया। पिसा लहसुन ,प्याज ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च व मेथी डालेचला फिरा कर थोड़ा बेसन भी डाले अगर चिकनाई कम लगे तो थोड़ा गर्म तेल भी डाल कर चला फिरा कर भून कर बेसनी डन्ठल बनाये




