सहजन की फली की सब्जी
सहजन की फली की सब्जी !!!
सहजन की फली की सब्जी स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है
मौसम मे इसका सेवन करने से चेचक नहीं निकलती और डायबटीज़ मे भी फ़ायदा करती है एसा हमने सुना है
सहजन की फली की सब्जी बनाने की विधि
सहजन की फलियो को धो कर किनारों से रेशे निकाल कर मुलायम हों तो छोटे वरना बड़े टुकड़ो मे काट ले
गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर चला फिरा कर भूनकर कटी फलियों को डाल कर हल्दी धनिया मिर्च नमक के साथ भूनते हुये ढक कर हल्के पानी के साथ गलाये कटा टमाटर भी डाले
सब्जी गलने के बाद दही व इमली डाल कर अच्छी तरह भूने
इरा जौहरी





