साँभरी केला !!! केले की सब्जी
साँभरी केले !!!!
केला एसा फल है जो बहुत ही गुणकारी होता है और कच्चा केला तो डायबडिक व्यक्ति भी खा सकता है केला खाना डिप्रेशन व किसी घाव के जल्दी भरनें में भी सहायक होता है केले से कई व्यन्जन बन सकते है 🍌🍌🍌🍌
आज जब केले की सब्जी बनाने चली तो मन मे आया कि आज कुछ नया आज़माते है सामने घर का बना सॉभर मसाला दिख गया तो हमने उसी को डाल कर नये स्वाद मे यह सब्जी बना दी जो हमारे श्रीमान जी को बहुत पसन्द आई
साँभरी केले की विधि
सबसे पहले केले को छील कर पतले लम्बे टुकड़ो मे काट ले फिर पानी से टुकड़ो को निकाल कर उन पर साँभर मसाला , नमक ,मिर्च ,हल्दी ,धनिया और मेथी पाउडर डाल कर सब मिला कर गर्म तेल मे राई और करीपत्ता का तड़का दे कर एक एक करके केले के टुकड़ो को फैलाते हुये डाले और थोड़ा पानी डाल कर गलाते हुये भून कर सॉभरी केला बनाये
सब्जी पकने के बाद कढाई में चारों तरफ फैला दे जिससे अतिरिक्त तेल बीच मे आ जाये
इरा जौहरी

साँभरी केले
६/७/२०१७



