साबूदाना के भाप मे बनाये पापड़

होली स्पेशल !!!!!!!
भाप मे बनाये साबूदाना के पापड़ !!!!!!!
अजवाइन के स्वाद वाले व सादे पापड़ !!!!!
यह एक पारम्परिक विधि है पुराने ज़माने मे पतीली जिसका मुँह छोटा होता था
उस पर तश्तरी रख कर भाप मे इस विधि से पापड़ बनाये जाते थे मैने आज के समय के हिसाब से भगौने पर बड़ी तश्तरी पर भाप मे बनाये है बैसे इडली स्टैन्ड मे भी छोटे छोटे ये पापड़ बन सकते है
इरा जौहरी
रात भर पानी मे भीगे फूले साबूदाना मे नमक व अजवाइन अपने स्वादानुसार थोड़े पानी के साथ मिला कर चिकनाई लगी तश्तरी परफैलाये और उबलते पानी पर तश्तरी मे रख कर भाप मे पका कर धूप मे सुखाये हल्का सूखने पर चाकू की मदद से तश्तरी से छुटा कर पलट दे
ये पापड़ यदि व्रत मे खाने हो तो सेंधा नमक मिलाये

नोट !!!!
साबूदाना भिगोते समय उसकी ऊपरी पर्त से कुछ ऊपर तक पानी मे भिगोये इससे दाना खिला खिला हो कर फूल जायेगा और फिर बनाते समय थोड़ा पानी मिला कर बनाये इसमे ऊपर तस्वीर देखिये अन्दाज हो जायेगा कि कितना गीला रहेगा कम ज्यादा से ज्यादा फ़र्क़ नही पड़ता और पकने पर अपने ओलंपिक देखने से ही पता चल जायेगा कि पक गया है

 

तले हुये खिले खिले पापड़