सिंघाड़ा कान्दा पोहा !!!!!
पोहा !!!
सिंघाड़ा कांदा पोहा !!!
शाम की छोटी छोटी भूख के लिये हल्का फुल्का नाश्ता
आज पोहा बनाने की फ़रमाइश होने पर समझ मे आया नही कि क्या डाल कर पोहा बनाऊँ बस नज़र उठाई दिमाग के घोड़े दौड़ाये और सामने रखे सिंघाड़े शिमलामिर्च और टमाटर डाल कर पोहा बना दिया
बहुत साथ चीजे एसी होती है जब बच्चे साथ मे रहते है तो नही खाते है पर बाहर रहते हुये खाना सीख जाते है पोहा भी कुछ एसा ही था हमारे बेटे के लिये पहले पोहे के नाम से ही चिढ़ता था अब प्रेम से खाता है
इरा जौहरी
==========
विधि
सबसे पहले पोहे यानी मोटे चूरे मे पानी डाल कर अतिरिक्त पानी निकाल कर फेक दे और पोहे को फूलने के लिये किनारे कर के रख दे अब कढाई मे थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करे राई का तड़का दे कटा प्याज ( कांदा )डाले हल्का फ्राई करे सिंघाड़ों को छील काट कर डाले थोड़ा और फ्राई करे फिर क्रमश: हरीमिर्च शिमलामिर्च व टमाटर भी काट कर डाले और फ्राई करे फिर सबके ऊपर पिसी मोटी सौफ ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च और जरा सी चीनी ( एच्छिक )डाल कर चला फिरा कर भून कर निकाल ले अब फूला हुआ पोहा कढाई मे डाल कर नमक मिला कर ढक कर क़रीब पाँच मिनट पकाये और फ्राई करके पकाई हुई सामग्री मिला कर नीबू का रस डाल कर चला फिरा कर कुछ समय ढक कर पका कर गरमागरम परोसे और यदि करीपत्ता हो तो वहतड़कादेते समय और हराधनिया पकने के बाद डाल कर गरमागरम परोसे

अब कढाई मे थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करे राई का तड़का दे कटा प्याज ( कांदा )डाले हल्का फ्राई करे सिंघाड़ों को छील काट कर डाले थोड़ा और फ्राई करे फिर क्रमश: हरीमिर्च शिमलामिर्च व टमाटर भी काट कर डाले और फ्राई करे
फिर सबके ऊपर पिसी मोटी सौफ ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च और जरा सी चीनी ( एच्छिक )डाल कर चला फिरा कर भून कर निकाल ले
चला फिरा कर भून कर निकाल ले
अब फूला हुआ पोहा कढाई मे डाल कर नमक मिला कर ढक कर क़रीब पाँच मिनट पकाये और
फ्राई करके पकाई हुई सामग्री मिला कर नीबू का रस डाल कर चला फिरा कर
कुछ समय ढक कर पका कर गरमागरम परोसे और यदि करीपत्ता हो तो वहतड़कादेते समय और हराधनिया पकने के बाद डाल कर गरमागरम परोसे





