सिंघाड़े , शिमलामिर्च व टमाटर की सूखी व रसीली सब्जी !!!!
सिंघाड़े शिमलामिर्च टमाटर की सूखी तथा रसीली सब्जी !!!!
बनाइये हमारे स्टाइल से झटपट फटाफट बनने वाली विधि से
आज कुछ समय मे नही आ रहा था क्या बनाये कल व्रत है तो रात मे हल्की चिकनाई वाला भोजन बनाना चाह रहेथे और बनाने मे झंझट कम हो यह भी सोच रहे थे तभी दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुये अपने स्टाइल से यह सब्जी बना ली जो बहुत ही स्वादिष्ट बनी
इरा जौहरी
=========
सामग्री व विधि
इस सब्जी को बनाने के लिये लाल सिंघाड़ों का प्रयोग किया है कच्चे लाल सिंघाड़ो मे मिठास होती है यह जल्दी गल जाता है और सब्जी स्वादिष्ट बनती है
सबसे पहले कच्चे सिंघाड़े छील ले, शिमला मिर्च और टमाटर को बड़े चौकोर टुकड़ो मे काट ले , प्याज छोटे चौकोर टुकड़ो मे काटे हरीमिर्च डालना चाहे तो वह भी डाल सकते है
गर्म तेल मे सबसे पहले जीरे का तड़का दे कर कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर छिले हुये सिंघाड़े मिला कर भूनते हुये गलाये नमक भी मिलाये फिर कटी शिमलामिर्च व टमाटर मिला कर थोड़ा चलाये फिराये हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला मिला कर सब्जी भून कर पकाये ऊपर से थोड़ी कटी हरी मेथी मिलाये हरी मेथी ना हो तो कसूरी मेथी या पिसी मेथी डाले चला फिरा कर भून कर सूखी सब्जी बनाये और रसीली के लिये अलग से पानी खौला कर मिला कर हल्का रझा कर रसीली बनाये और ऊपर से बाद मे हरीधनिया मिलाये शिमला मिर्च की रंगत रसीली सब्जी मे बढिया हो इसके लिये शिमला मिर्च को सब्जी पकने के बाद मे ऊपर से फ्राई करके मिलाये शिमला मिर्च मिलाने के बाद रसा लगा कर देर तक रझाने से शिमला मिर्च ज्यादा गल भी जायेगी और रंग भी हल्का हो जाता है
इरा जौहरी
गर्म तेल मे सबसे पहले जीरे का तड़का दे कर कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर छिले हुये सिंघाड़े मिला कर भूनते हुये गलाये नमक भी मिलाये फिर कटी शिमलामिर्च व टमाटर मिला कर थोड़ा चलाये फिराये हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला मिला कर सब्जी भून कर पकाये
ऊपर से थोड़ी कटी हरी मेथी मिलाये हरी मेथी ना हो तो कसूरी मेथी या पिसी मेथी डाले चला फिरा कर भून कर सूखी सब्जी बनाये और रसीली के लिये अलग से पानी खौला कर मिला कर हल्का रझा कर रसीली बनाये और ऊपर से बाद मे हरीधनिया मिलाये




