सेजवान फ्राइड नमकीन सेंवई !!!!
शाम के समय की छोटी छोटी भूख के लिये पेश है “सेजवान फ्राइड सेंवई ”
चाइनीज़ नूडल्स का देसी वर्जन सिवई मे देसी तड़के के साथ चाइनीज़ स्वाद !!!
खा कर बेटे ने कहा माँ मजा आ गया 👌👌👌😍😍😍😍😍
आज बेटे ने कहा कुछ चटपटा सा अलग स्वाद वाला नाश्ता खाने का मन है बस हम भी उसकी इच्छा पूरी करने मे लग गये उसको नमकीन सिवइयाँ बहुत पसन्द हैं उसकी ताई बहुत प्रेम से उसके लिये बनाती हैं आज सोंचा चलो हम भी बना कर देखते हैं इसके लिये हमने कढाई मे थोड़ा तेल डाला गर्म किया राई हरी मिर्च का देसी तड़का दिया आपके पास करीपत्ता हो तो वह भी डाल सकते है मोटी कटी हरीमिर्च भी डाली और हल्का फ्राई करके सब निकाल लिया अब बचे तेल मे करीब डेढ़ सौ ग्राम मोटी सेंवई डाल कर मध्यम आँच पर हल्की गुलाबी रंगत मे भून कर करीब दो से ढाई प्याला पानी डाल कर तेज आँच पर पकाकर सेंवई को गलाये और हाँ सेंवई डालने के बाद ही हमे ख़्याल आया कि हमने मौसम मे भुट्टे के मुलायम दानो को फ्रीजर मे सुरक्षित कर के रखा हुआ है तो वह भी निकाल कर हमने गर्म सिवई मे मिला दिये गर्म हो कर पक कर वह भी बढिया हो गये
और हाँ सिंवई पकाते समय स्वादानुसार नमक मिलाना ना भूले जब सिंवई फूल कर पक कर तैयार हो जाये सेजवान फ्राइड राइस मसाला मिला कर तेज़ आँच पर अच्छी तरह चला कर के फ्राई किया हुआ प्याज व मिर्च मिला कर स्वादिष्ट चटपटी सेजवान फ्राइड सिवई बनाये कटी हरीधनिया से सज़ा कर पेश करें
नोट
सेजवान फ्राइड राइस मसाला थोड़ा चटपटा होता है इसलिये हमने अलग से ज्यादा मिर्च नही डाली
इरा जौहरी
गर्म तेल मे राई का तड़का दे कर कटा प्याज व पतली एवम मोटी हरीमिर्च डाले
फ्राई की हुई सामग्री निकाल कर अलग रखे
चला फिरा कर हल्का भूने
लगभग बराबर का पानी डाल कर सिवई पकाते हुये फुलाये गलाये
सिवई पकने पर सेजवान फ्राइड मसाला मिलाये
भुट्टे के मुलायम दाने भी मिलाये
फ्रीजर मे सुरक्षित रखे भुट्टेके मुलायम दाने
चला फिरा कर सब भूने
फ्राई किया प्याज मिर्च मिला कर हरीधनिया से सजाये


