सोयाबीन आलू मटर की दमदार रसीली सब्जी
सोयाबीन ,मटर ,आलू की दमदार रसीली सब्जी !!!
आज जब कोई हरी सब्जी खाने की इच्छा नही हो रही थी तो एसे मे सोयाबीन की बड़ियो की झटपट सब्जी बनाना बढिया उपाय लगा स्वाद भी और स्वास्थ्य भी
सबसे पहले कटा प्याज फ्राई किया

प्याज भुनने के बाद आलू व मटर फ्राई करे

लहसन व अदरक कुचल कर डाले

सोयाबीन की बड़िया डाले व भूने

सारी भुनी सामग्री निकाल कर अलग करे थोड़े तेल मे तेज़ पत्ता भून कर पिसा मसाला हल्दी धनिया मिर्च नमक थोड़ा पानी मिला कर फुला कर डाले

पिसा टमाटर या टमाटर प्यूरी डाले भूने

भुनी सामग्री डाले

मिलाये व भूने

रसा लगाये
र
तश्तरी पर पानी डाल कर रझाये इससे चिकनाई नही उड़ती है

सोयाबीन ,मटर ,आलू की दमदार रसीली सब्जी !

Ira Johri
सोयाबीन ,मटर ,आलू की दमदार रसीली सब्जी !!!
आज जब कोई हरी सब्जी खाने की इच्छा नही हो रही थी तो एसे मे सोयाबीन की बड़ियो की झटपट सब्जी बनाना बढिया उपाय लगा स्वाद भी और स्वास्थ्य भी
सबसे पहले सोया बीन की बड़ियो को गरम पानी मे कुछ समय के लिये भिगो दे बड़िया फूलने पर ठंडा पानी डाल कर निचोड़ दे इससे बड़िया फूल भी जायेगी और निचोड़ने से महक भी निकल जायेगी
कढाई मे तेल गर्म करे कटी प्याज भूने आलू व मटर भूने फिर बड़िया डाल कर भूने व सब निकाल कर अलग करे
अब फिर थोड़ा सा तेल कढाई मे डाले तेज़ पत्ता डाल कर पिसा मसाला (हल्दी धनिया मिर्च व नमक को एक कटोरी मे निकाल कर थोड़ा पानी डाल कर फुला कर मसाला तैयार करे )गर्म तेल मे डाल कर भून कर टमाटर प्यूरी या पिसा टमाटर डाल कर पकाकर भुनी सामग्री डाल कर अच्छी तरह भून कर पानी डाल कर शोरबा लगाये। तश्तरी ढक कर रझाये रझाते समय तश्तरी मे थोड़ा पानी रखे इससे चिकनाई नही उड़ती है। पकने पर ऊपर से गरम मसाला व हराधनिया बुरके
इरा जौहरी





