हरीभरी मिक्स सब्जी व सरोवर सलाद

#Theme#

# Green vegetables and salads #
New innovation
…………………………….
हरी भरी मिक्स सब्जी और पानी भरी थाली मे बनाया सरोवर और उसमे सलाद सजा कर खिलाये प्याज से बने कमल के फूल व पत्तिया !!!
सरोवर मे मौजूद प्याज के फूल व पत्ती बनाना !!!!!
बहुत ही आसान है ये फूल बनाना हरे साग वाला प्याज लीजिये साग वाला हिस्सा काट कर अलग करिये प्याज वाले हिस्से मे जिधर से साग वाला हिस्सा काटा है उधर ही कई लम्बाई मे कट लगाइये और पानी मे डाल दीजिये कुछ ही देर मे पानी मे पड़ने पर सभी कलियाँ खिल कर फूल बन जायेगी
इसी तरह प्याज की पत्तियो को बीच से फाड़ कर पानी मे डाल दे सभी पत्तो मे घुमाव आ जायेगे

आलू ,बैगन , प्याज ,सेम ,मूली ,गाजर ,मिर्च, चुकन्दर,ऑवला ,टमाटर ,शिमलामिर्च सोया व मेथी को मिला कर बनाई बिना मसाले की स्वादिष्ट सब्जी
सब्ज़ियाँ बनाते समय हर सब्जी से थोड़ी थोड़ी बचा कर रखते जाते है और एक बार मिक्स सब्जी बना कर नयी सब्जी का स्वाद ले लेते है आप भी एक बार बिना मसाले की मिक्स सब्जी का स्वाद ले कर देखिये
इरा जौहरी

मिक्स सब्जी !!!
आलू , प्याज ,सेम ,मूली ,गाजर ,मिर्च, चुकन्दर,ऑवला ,टमाटर ,शिमलामिर्च सोया व मेथी को मिला कर बनाई बिना मसाले की स्वादिष्ट सब्जी
गर्म तेल मे सबसे पहले कटा प्याज भूने छोटे टुकड़ो मे कटे आलू डाल कर चला फिरा कर नमक मिलाये और बैगन मूली गाजर चुकन्दर जिनको गलने मे समय लगता है वो सब्ज़ियाँ डाले खुली खुली या ढक कर धी मी ऑच पर हल्का गलाये और फिर ऑवला डाले चला फिरा कर हरीमिर्च ,शिमलामिर्च व टमाटर डाले थोडा चला फिराकर हरा साग डाले और फिर खुला ही चला फिरा कर भून कर मिक्स सब्जी बनाये

 गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर कटे आलू डाले नमक मिला कर चला फिरा कर जोब्जियाँदेर मे गलतीं है उन्हे पहले डाले

 ढक कर धीमी आँच मे गलाये

 कटे ऑवले मिलाये  चला फिरा कर हरीमिर्च ,शिमलामिर्च व टमाटर डाले थोडा चला फिराकर हरा साग डाले और फिर खुला ही चला फिरा कर भून कर मिक्स सब्जी बनाये