घरेलू नुस्ख़ा !!! सूखी खाँसी का अचूक इलाज

दादी नानी का बताया और माँ ने आज़माया
सूखी खाँसी का अचूक इलाज
रोटी बनाने के बाद लोहे के गर्म तवे पर आधा चम्मच हल्दी सेधा नमक और चौथाई से कम पिसी काली मिर्च डाल कर भून कर एक गिलास पानी डाल कर अच्छी तरह पकाये और गरम ही रोज दिन मे दो बार सेवन करे सूखी खाँसी तो ठीक हो ही जायेगी अगर बलगम या कफ की शिकायत है तो वह भी दूर हो जायेगी मात्रा आप अपनी ज़रूरत के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है
इरा जौहरी
=======
हमे याद है बचपन मे हमारे घर मे अँगीठी जला करती थी और माँ रोटी बनाने के बाद यह काढ़ा बना कर हम बच्चों को अक्सर पिलाया करती थी अब जब अभी माँ के पास जाना हुआ तो देखा माँ यही काढ़ा बना रही थी पता चला हमारे पापा जो पहले कभी नही यह काढ़ा पीते थे उनके लिये बना रही थी माँ क्योंकि इसको पीने से उनको बहुत आराम मिला था उनकी कफ की समस्या दूर हो गयी थी तो हमने सोचा क्यों ना यह बात हम आप सभी से शेयर करले

