कपूर कन्द

कपूरकन्द !!!!!!!!!!
लौकी से बनने वाली दिलकश पारम्परिक देशी सुस्वादिष्ट मिठाई
जो एक बार खाये वो बार बार खाना चाहे
बचपन मे हम जब नानी के पास जाते थे हमारे मामा हम लोगो के लिये वहाँ बनने वाली यह ख़ास मिठाई अवश्य ही लाते थे हम सब को यहलमिठाई बहुत पसन्द थी इसके लच्छे कुछ यूँ समझ लीजिये जैसे आज के बच्चे चाऊमीन के नूडल्स उठा उठा कर खाते है हम लोग इन लच्छों के दीवाने थे ये लच्छे और इनपे पड़ा गुलाब व केवड़ा जल इस मिठाई की लज्जत और बढा देता था कन्नौज जो इत्र की नगरी है बिल्हौर के पास ही पड़ती है तो इफरात से सुगन्ध डालते हुये सुगन्धित कपूरकन्द सबको दीवाना बना देता था बस उसी समय को याद करते हुये हमने आज एक कोशिश की है कपूरकन्द बनाने की स्वाद तो वही आया है बस हमारे बनाने मे सुगन्ध की कमी है आप बनाये तो सुगन्ध भी डाल कर बना कर देखियेगा
इरा जौहरी
=========
विधि
कपूरकन्द

कपूर कन्द बनाने के लिये सबसे पहले लौकी को लम्बाई मे बेड़ी बेड़ी कद्दूकस से कस कर लम्बे लच्छे निकाले लच्छों को पानी भरे बर्तन मे दस मिनट के लिये भिगो दे जरा सी फिटकरी भी डाल दे इससे लच्छे कड़े भी हो जायेगे और चमकदार भी बनेंगे एक भगौने मे पानी खौलने के लिये रखे जब पानी खौलने लगे लच्छों को फिटकरी के पानी से निकाल कर एक और बर्तन मे साफ पानी से धो कर खौलते पानी मे डाले और उबाल आवे पर ऑच से उतार कर चलनी मेछान ले
और ऊपर से सादा पानी डाल दे लौकी के बराबर की आधी चीनी की कढाई मे गाढी चाशनी बनाये यानी जब चाशनी मे सफ़ेदी आने लगे तब ये लच्छे डाल दे और बाकी चीनी छोटी इलाइची मिला कर पीस ले चाशनी के सूखने तक लच्छो को चलाती रहे गैस बन्द करके पंखे की हवा मे ठंडा होने तक चलाती रहे तो लच्छे बढिया बनेंगे नुकीली चीज से ( काँटे ) से बीच बीच मे लच्छे उठाते रहे जब लच्छे एक दम ठंडे हो जाये इलाइची मिली पिसी चीनी मिला दे सुगन्ध चाहे तो वह भी मिला सकते है पर वह सूखी चीनी मिलाने से पहले ही मिलाये

 

सुगन्ध चाहे तो वह भी मिला सकते है पर वह सूखी चीनी मिलाने से पहले ही मिलाये

जब लच्छे एक दम ठंडे हो जाये इलाइची मिली पिसी चीनी मिला दे

चाशनी के सूखने तक लच्छो को चलाती रहे गैस बन्द करके पंखे की हवा मे ठंडा होने तक चलाती रहे तो लच्छे बढिया बनेंगे नुकीली चीज से ( काँटे ) से बीच बीच मे लच्छे उठाते रहे
लौकी के बराबर की आधी चीनी की कढाई मे गाढी चाशनी बनाये यानी जब चाशनी मे सफ़ेदी आने लगे तब ये लच्छे डाल दे और बाकी चीनी छोटी इलाइची मिला कर पीस ले और उबाल आने पर ऑच से उतार कर चलनी मे छान ले और ऊपर से सादा पानी डाल दे एक भगौने मे पानी खौलने के लिये रखे जब पानी खौलने लगे लच्छों को फिटकरी के पानी से निकाल कर एक और बर्तन मे साफ पानी से धो कर खौलते पानी मे डाले और उबाल आवे पर ऑच से उतार कर चलनी मेछान ले लच्छों को पानी भरे बर्तन मे दस मिनट के लिये भिगो दे जरा सी फिटकरी भी डाल दे इससे लच्छे कड़े भी हो जायेगे और चमकदार भी बनेंगे कपूर कन्द बनाने के लिये सबसे पहले लौकी को लम्बाई मे बेड़ी बेड़ी कद्दूकस से कस कर लम्बे लच्छे निकाले कपूरकन्द के लच्छे