भरवाँ बैगन !!!!झटपट बनने वाली आसान विधि
भरवाँ बैगन
बैगन को नीचे की तरफ से इस तरह से काटे कि डन्डी की तरफ वह जुड़ा रहे और उसे काट कर पानी मे डाल दे
सबसे पहले कढाई मे गर्म तेल मे कटा प्याज व लहसुन भूने
कटा टमाटर व कद्दूकस से कसी अदरक डाले
नमक ,मिर्च ,हल्दी ,धनिया ,सौंफ ,कलौंजी व थोड़ी सी खटाई भी डाले
चला फिराकर थोड़ा सा पानी डाल कर पकाये व भूने
आलू डालना हो तो वह भी छील काट कर डाल दे
बीच मे आलू रखते हुये थोड़ा पानी डाल कर बैंगनों को किनारे करके ढक कर धीमी आँच पर पकाये
पकने पर सब भून कर आसान विधि से झटपट बनने वाली भरवाँ बैगन आलू की सब्जी बनाये
हरीधनिया , हरीमिर्च व अदरक से सजाये
इरा जौहरी





