दलिया !!!! सुबह का पौष्टिक नाश्ता !!!!!

गेँहू को दल कर बनाया गया दलिया बाजार मे मिलता है अगर इसे यूँ ही लम्बे समय तक रखा जाये तो घुन पड़ने की संभावना रहती है अत: इसे जरा से देशी घी मे जीरे का तड़का दे कर धीमी ऑच मे भून कर ठंडा करके हवा बन्द डिब्बे मे रखे और जब चाहे जैसे चाहे बना कर खाये
आज हमने दूध दलिया बनाया है
विधि
भुने हुये दलिया को दलिया की सतह से दो अंगुल ऊपर पानी मे भिगो कर पका ले पकने पर नमकीन खाना हो तो नमक मिलाये और छौक लगा कर इच्छित सब्ज़ियाँ भी मिला सकती है और दूध वाले दलिया के लिये दूध मिला कर पुन: पकाये और इच्छित मिठास मिलाये
इरा जौहरी






17/03/2017 @ 5:38 pm
Hello