नाश्ता नवरत्नी पोहा और चावल की खीर
नवरत्नी पोहा !!!
और स्वादिष्ट मनभावन चावल की खीर !!
जिसको देखते ही मन खाने को ललचा जाये !
पोहा के नव रत्न है मक्का , मटर, मूँगफली ,टमाटर, शिमलामिर्च, हरीमिर्च ,प्याज , हराधनिया , और नीबू जो हल्दी ,राई, नमक ,सौफ और शक्कर के मेल से मुँह का जायका बढ़ाने के लिये सहरत्न है

नवरत्नी पोहा !!!
जिसको देखते ही मन खाने को ललचा जाये !
पोहा के नवरत्न है मक्का , मटर, मूँगफली ,टमाटर, शिमलामिर्च, हरीमिर्च ,प्याज , हराधनिया , और नीबू जो हल्दी ,राई, नमक ,सौफ और शक्कर के मेल से मुँह का जायका बढ़ाने के लिये सहरत्न है
पोहा बनाने के लिये सबसे पहले मोटा चूरा ले
चूरे को बर्तन मे रख कर पानी डाले और सारा पानी निकाल दे
जितनी देर मे बाक़ी तैयारी होगी चूड़ा फूल जायेगा
सबसे पहले सेम के बीजो कोछील कर तल ले फिर मक्का के उबले दानों को फ्राई करके निकाल ले
प्याज हल्का फ्राई करके टमाटर शिमला मिर्च हल्की फ्राई करके अलग रखे
राई मिर्च ( अगर करी पत्ता हो तो उसकाभी ) का तड़का दे कर मटर मूँगफली हल्का फ्राई करे
भीगाफूला पोहा(चूरा ) मिलाये चला फिरा कर हल्दी नमक सौफ धनिया डाल कर ढक कर पकाये
पकने पर नीबू का रस व हल्की चीनी मिला कर हराधनिया से सज़ा कर परोसे
इरा जौहरी

रात के बचेचावलो को सुबह दूध मे मिला कर पका कर खीर बणाई है
इरा जौहरी






