फलाहार !! साबूदाना के बड़े ,कटलेट ,रोल्स ,बाल्स
साबूदाना के व्यनजन
साबूदाना मे उबला आलू मिला कर बनाये स्वादिष्ट बड़े , कटलेट रोल्स या बाल्स जो चाहे बनाये व्रत मे भी मजेदार व्यन्जन खाये साथ मे टमाटर की चटनी ( खट्टी या मीठी ) या हरीधनिया की चटनी संग दही डाल कर स्वाद के मजे ले
साबूदाना की टिक्की रोल्स या बॉल्स् कुछ भी बनाइये तैयारी पहले से रखिये जब खाना हो झटपट बनाइये साबूदाना पानी मे भिगो कर फुला ले जितनी देर भीगा होगा उतना ही बढिया फूलेगा समान मात्रा मे देशी आलू उबाल कर मसल कर मिलाये देशी आलू की टिक्किया तलने पर खेरने यानी गर्म घी मे फैलने का डर नही रहता है सेंधा नमक मिर्च गरममसाला हराधनिया मिला कर टिक्किया रोलिसया बॉल्स् चाहे जिस आकार मे बना कर फ्रिज मे रखे और जब खाना हो झटपट तल कर पेश कर दे
इरा जौहरी

टमाटर खट्मिट्ठे
जीरे मिर्च से टमाटर छौक कर कटी हरीधनिया मिर्च अदरंख सेधा नमक मिला कर पकाये स्वादानुसार मीठा मिलाये
इरा जौहरी

शामकी चाय संग साबूदाना की टिक्की रोल्स और बाल्स् के मजे लीजिये !!!!!!
आलू ज्यादा हो जायेगा यह सोच कर बहुत से लोग साबूदाना की टिक्की का मजा नही ले पाते है आज मैने तुलना मे कम आलू मिला। कर साबूदाना की टिक्की बाल्स् व रोल्स बनाये है आप भी ट्राई करके देखिये गा
इरा जौहरी
=====
विधि
भीगे व फूले साबूदाना मे एक एक करके आलू फोड़ कर व मसल कर मिलाते जाये और जब ठीक से सब आपस मे मिल जाये नमक मिर्च गरममसाला अदरक हरीधनिया मिला कर रोल्स बाल्स् व टिक्किया बनाये
नोट
साबूदाना भिगोते समय ध्यान रखे पानी ज़्यादा ना हो ज़्यादा पानी होने से गिल गिले बनेंगे आलू भी गला हो घुला ना हो मतलब पानी की अधिकता ना हो सूखे बना कर चाहे तो पानी के गीले हाथ चारो तरफ़ लगा कर बनाये पर पानी ज़्यादा ना लगाये बढिया बनेगी
और हाँ पहले तेज़ और बाद मे मध्यम ऑच पर तले
इरा जौहरी




