पिज्जा पराठा
पिज्जा पराठा !!!!
बनाइये हमारे स्टाइल से





# Innovative पराठा
पिज्जा पराठा !!!!!!!
बच्चों का मनपसन्द !!!!!!!
बड़ों को भी भाये गरम गरम यम यम !!!!!!
मैने गेहूँ का आटा उपयोग मे लिया है आप चाहे तो मैदा प्रयोग कर सकते है
दो लोइयों मे एक पिज्जा पराठा बनेगा
पिज्जा पराँठा रोल के लिये एक ही लोई बनाये
टमाटर प्याज मिर्च शिमलामिर्च जो सब्जी डालनी हो सब पहले सेही काट ले
दोनो लोइया बेल कर चकले पर हल्का परथन फैला कर एक बिली हुई रोटी रखे उसपर पिज्जा सॉस फैलाये फिर सब्ज़ियाँ फैलाये और फिर चीज कद्दूकस से कस कर फैलाये चाहे तो हल्की सी कालीमिर्च लालमिर्च भी बुरक दे फिर दूसरी बिली रोटी उस पर रख कर चारो तरफ़ से हल्के हाथो से दबा दे और अगर रोटी मोटी लग रही हो हल्के हाथो से बेलन भी चला दे अब आहिस्ता से पराठे को गर्म तवे पर डाल कर दोनो तरफ़ से घी लगा कर सेके मैने ये पराठे देशी धी मे बनाये है
तवे पर पराठा डालते समय यह ध्यान रखे कि चीज की तरफ़ वाला भाग बाद मे सेके
और अगर ज्यादा मात्रा मे पराठे बनाने हो तो सभी लोइयों को पतला बेल कर गर्म तवे पर डाल कर एक तरफ ही हल्का सेक कर उतार कर रख ले और ऊपर बताये तरीके से पराठे को सजा कर बना कर रंख ले जब खाना हो गरम गरम सेक ले
इरा जौहरी



