मटर की चाट
मटर की चाट !!!!!!!
चाहे जैसे खाओ !!!!
किसी भी चाट मे खट्टी मीठी चटनी की बहुत बड़ी भूमिका होती है और साथ ही दही हराधनिया अदरक और नमक मिर्च चाट मसालों का भी योगदान चाट को चटपटी बनाने मे कम नही होता है
मटर की टिक्की या फिर यूँ ही मटर पर नीबू डाल कर , दही चटनी डाल कर या फिर नमकीन भुजिया आदि डाल कर
तो पेश है हर दिल अज़ीज़ मटर की चटपटी चाट
मटर की चाट बनाने के लिये सबसे पहले सफ़ेद पकी मटर को आठ से दस घंटे के लिये पानी मे भिगो दे भिगोते समय चुटकी भर खाने वाला सोडा डाल दे इससे मटर बढिया फूलेगी पेट को नुक़सान नही करेगी
बनाने से पहले मटर को अच्छी तरह धो ले जिससे सोडे का अंश निकल जाये अगर कम समय भिगोना चाहे तो कैसरोल मे गरम पानी डाल कर उसमें इसी प्रकार मटर भिगोई जा सकती है
मटर को नमक डाल कर पानी के साथ पकाये
कढाई मे जरा सा तेल गर्म करके हीग तेजपत्ता और जीरा डाल व भून कर उबली पकी मटर छौक दे मसाले दार खानी हो तो थोड़ा छोटा पाउडर मिलाये
चाट के लिये एसी ही छुकी मटर पर दही खट्टी मीठी चटनी हरीधनिया नमक मिर्च चाटमसाला आदि चीज़ें डाल कर ज़ायक़े का मजा ले
टिक्की खानी हो तो तवे पर देशी घी मे जीरा चटका कर इसी मटर की टिक्की सेके
यही मटर खस्ते पापड़ी गोलगप्पे आदि के साथ खाई जा सकती है
इरा जौहरी

मटर की चाट की सामग्री दही , चटनी खट्टी व मीठी , इमली की चटनी , कद्दूकस से कसी हुई मूली व अदरक , कटी हुई हरीमिर्च ,हरींधनिया और प्याज विभिन्नप्रकार की भुजिया , सेव व दालमोठ डाली जा सकती है साथ ही अपने स्वादानुसार केवल नींबू का रस उबली मटर पर डाल कर स्वाद के मजे भी ले सकते है
इरा जौहरी

मटर की चाट

खट्टी चटनी की सामग्री

हरीधनिया हरीमिर्च अदरक लहसन व नमक मिला कर हल्के पानी के साथ चटनी पीसे खट्टी चटनी के लिये अमचुर या नींबू का रस मिलाये मीठी के लिये साथ मे मन चाही मिठास मिलाये

सबसे पहले पानी मे भीगी फूली मटर को बीन कर चलनी मे रख कर धोये

कुकर मे नमक व तेजपत्ता डाल कर पाणि के साथ उबाल ले पानी इतना रहे जितने मे पूरी कच्ची मटर डूब जाये और ऊपर एक पोरा तक पानी रहे

कढाई मे थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करे हीग जीरा मिर्च से तड़का लगाये मटर मे डाले गये तेज़ पत्ते को भी डाल दे

सब भुनने पर पकी मटर डाल कर चला फिरा कर अपनी पसन्द के अनुसार भून कर सुखाये

इसी मटर को तवे पर थोड़ी सी चिकनाई मे जीरे का तड़का दे कर टिक्की की तरह सेक कर मटर की टिक्की बनाये

मटर की टिक्की

टिक्की पर दही

चटनी हरीधनिया नमक मिर्च डाल कर मटर की टिक्की की चाट बनाये

या यूँ ही मटर पर सब डाल कर मटर की चाट का आनन्द उठाये

मटर की चाट

चाहे तो उबली मटर मे थोड़ा छोला मसाला मिला कर पका कर मसाला मटर बनाये
इरा जौहरी




