दुपल्ली या दोहरी रोटी
दुपल्ली रोटी !!!!
पारम्परिक तौर पर बनने वाली पुराने स्टाइल से बनने वाली मुलायम दो पर्तों वाली मुलायम व स्वादिष्ट रोटी इसे दोहरी या दोहत्ती रोटी भी कहा जाता है
इरा जौहरी
इस प्रकार की रोटी दो छोटी छोटी लोइयों को मिला कर बनाई जाती है दोनो लोइयों हो हल्का बेल कर देशी घी व उसपर आटा लगा कर एक बिली हुई लोई पर दूसरी बिली हुई लोई रख कर पूरी फिर से बेल दी जाती है और तवे पर कपड़े से दबा कर सेकी जाती है मसाले दार सब्जी या नॉनवेज के साथ यह बहुत अच्छी लगती है आज माँ ने मुझे इस रोटी के बारे मे बताया कि हमारे बचपन मे उनके पड़ोसी ठाकुर साहब इस रोटी को दूध वाली सिंवई के साथ खाते थे
इरा जौहरी

दोनो को हल्का बेल कर देशी घी लगाये और फिर उस पर परथन लगा कर

एल पर दूसरी रख कर

पतली रोटी बेल दे

गर्म तवे पर कपड़े से दबा कर सेके

रोटी सिकने के बाद बीच से खोल कर एक रोटी की दो रोटी बनाये




