मसालेदार काँजीबड़ा
होली स्पेशल मसालेदार कॉजीबड़ा बनाने की पारम्परिक विधि
सामग्री व विधि
काला नमक डेढ चम्मच
हीग चौथाई चम्मच
सोठ एक चम्मच

जीरा। पौन चम्मच
अजवाइन पौन चम्मच
हल्दी एक चम्मच
राई दो चम्मच
लौंग चार
बड़ी इलाइची दो
दालचीनी डेढ इंच का टुकड़ा
पीपर चार
पिपरामूर दो ग्राम
नमक और लाल मिर्च इच्छानुसार और गरममसाले की मात्रा भी स्वादानुसार कम ज़्यादा की जा सकती है
उड़द की दाल के सूखे आटे को हाथो मे सरसो का तेल लगा कर पानी डाल कर सख़्त मॉडे और उससे लोइयाँ काट कर छोटी छोटी बड़े के आकार की मोटी पूड़ियाँ बना कर तल ले
हीग जीरे को छोड़ कर ऊपर लिखे सभी मसाले पानी डाल कर पीस ले बड़े तलने के बाद सारा तेल निकाल कर थोड़े से तेल मे हीग जीरे से तड़का लगा कर सारा मसाला डाल कर भून कर थोड़ा पानी डाल कर पका कर उसमे तले हुये बड़े मिला कर चलाये फिराये थोड़ा भून ले अलग से उबाल कर रखा पानी मिला कर ठंडा करके घड़े मे बड़ों के साथ डाल दे ठंडा होने पर ढक्कन को आटा लगा कर बन्द करके तीन दिनो के लिये रख दे तीसरे दिन ढक्कन खोल कर कॉजी का स्वाद लिया जा सकता है क्योंकि तीसरे दिन से कॉजी हल्की खट्टी होनी शुरू हो जायेगी हाँ समय के इस बदलते दौर मे आप घड़े की जगह को ई अन्य बर्तन भी प्रयोग मे ला सकते है धन्यवाद इरा जौहरी



