अचार वाली लाल मिर्च की लज़्ज़तदार सब्जी
अचार वाली लालमिर्च की लज़्ज़तदार सब्जी !!!!
लालमिर्च का अचार तो बहुत बार और बहुत तरीके से बनाया होगा अब सब्जी का स्वाद ले कर देखिये
इरा जौहरी
यह अचारवाली लाल मिर्च की सब्जी है और बनाने का तरीक़ा बहुत आसान है सबसे पहले मिर्चों को धो कर बीच मे चीरा लगा दे और फिर गर्मतेल मे चीरा लगी लालमिर्च डाल कर हल्का फ्राई करके निकाल ले फिर बचे तेल मे पिसा प्याज डाल कर चला फिरा कर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाले प्याज की मात्रा आम सब्ज़ियों के मसाले मे पड़ने वाली मात्रा से ज्यादा होगी थोड़ा दही डाले और साथ ही थोड़ा सा पकी इमली का गूदा भी डाल दे और फिर चलाते फिराते हुये महीन कटा टमाटर डाल कर सब भून कर फ्राई की हुई मिर्चों मे भर कर कढाई मे डाल कर सब एसे ही या हल्की चिकनाई डाल कर मध्यम या धीमी आँच पर भूने कटी हरीधनिया से सजाये
इरा जौहरी





