गुझिया
होली स्पेशल !!!
होली है !!!!
होली के पर्व मे बनने वाले पकवानों मे गुझिया एसा पकवान है जो लगभग सभी लोग बनाते है आमतौर पर गुझिया कहते ही मुँह मे खोये की मिठास भर जाती है इस बार होली पर खोये की पारम्परिक गुझिया के अलावा कुछ और तरह की गुझिया बना कर होली पर ज़ायक़े का मजा बढ़ा लीजिये
सबसे पहली बात गुझिया की मैदा मे घी का मोयन इतना होना चाहिये कि मैदे मे मोयन मिलाने पर मुट्ठी मे लेने पर मैदे की मुट्ठी बँधने लगे और पानी के अलावा थोड़ा दूध भी मैदा मॉडते समय डालने सेगुझिया मुलायम व स्वादिष्ट भी बनती है
मैदा मॉड कर ढक कर रखनी चाहिये हवा लगने से गुझिया फट सकती है और तलते समय घी भी ख़राब हो जाता है अगर कभी गुझिया तलते समय फट जाये तो घी को कपड़े से छान लेना चाहिये वरना बाक़ी गुझियो की रंगत ख़राब हो जायेगी
खोये की पारम्परिक गुझिया के अलावा भी कई प्रकार से बनाई जा सकती है
१ गुली की गुझिया
पहले ज़माने मे बड़ी बड़ीगुझिया जिन्हें गोझा भी कहा जाता थाबनती थी इसे खूब सारा मोयन डाल कर मोटी पूड़ियाँ तल कर धूप मे सुखा कर कूट कर बुरादा बना कर चीनी व मेवे मिला कर गुझियो मे भर बनाया जाताथा
२ मेवे की गुझिया
इसे कसी हुई गरी के साथ मेवे भर हल्की चीनी के साथ बना कर फिर चीनी मे पाग कर बनाया जाता है
३। नमकीन गुझिया
दाल पीस कर ताज़ी खानी हो तों कच्ची ही भर कर और रखनी हो तो भून कर कचौड़ी के मसाले मिला कर भर कर बनाये
४। सूजी की गुझिया
घी मे सूजी भून कर चीनी और मेवे मिला कर बनती है
५। लवंग लता
पान के बीड़े की तरह बनाकर ऊपर से लौंग लगा कर तल कर चाशनी मे डाल कर बनती है इसमें खोया भरा जाता है और हाँ लवंग लता मे कच्चा खोया बिना चीनी के भरा जाता है
६ होली की हुड़दंगी गुझिया बचपन मे हमारी एक सहेली थी उसके घर मे यह देखने को मिली इस प्रकार की गुझिया मे रंगीन रुई भरी हुईथी
आप लोग भी अपने विचार गुझियो के बारे मे सबसे बताये अच्छा लगेगा





