हरीमिर्च का झटपट बनने वाला मौसमी अचार

हरीमिर्च का झटपट बनने वाला अचार !!!!!!
करवा चौथ पर रात के भोजन की तैयारी मे यह मिर्चों का झटपट बनने वाला अचार भी बना डाला अब दिनभर भूखे रह कर शाम की तैयारी तो बढिया होनी चाहिये ना !!!
इरा जौहरी
=======
विधि
सबसे पहले हरी मिर्चों को पानी से धो कर कपड़े से पोंछ कर पानी सुखा ले और फिर मोटे टुकड़ो मे काट ले अब तेल गर्म करके गैस बन्द करदे और कटी मिर्चें डाल कर हल्का चला फिरा दे और ऊपर से नमक ,हल्दी, अमचुर, पिसी राई और पिसी मोटी सौफ डाल कर चला फिरा कर नीबू का रस डाल कर मिला कर अचार बनाये
तेल इतना डाले जितने मे सारी मिर्च मे मसाला अच्छी तरह मिल जाये




