ठंडाई !!! एक स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ
ठंडाई !!!!
अहा ठंडी ठंडी ठंडाई का होली के मौक़े पर पीजिये और पिलाइये
गर्मी के मौसम मे ठंडाई पीने का अपना ही मजा होता है। क़रीब चौतिस वर्ष पूर्व मैने जो सीखा था वह नुस्ख़ा आप लोगो के साथ शेयर कर रही हूँ
विधि
चीनी ८०० ग्राम
गुलाब पत्ती १० ग्राम
पोस्ता ८ ग्राम
बादाम गिरि ४० ग्राम
सफ़ेद गोलमिर्च ८ ग्राम
कालीमिर्च २ ग्राम
सौफ ८ ग्राम
छोटी इलाइची ४ ग्राम
ख़रबूज़े के बीज १५ ग्राम
पानी २००ग्राम
साइट्रिक एसिड १ ग्राम या चार नीबुओ का रस
बोतल एक
विधि पानी मे चीनी मिला कर ऑच पर चढ़ा कर बराबर चलाते हुये पकाये जब चीनी घुल जाये एक ग्राम साइट्रिक एसिड या चार नीबुओ का रस मिलाये ठंडा कर के समस्त सूखी सामग्री मिला कर बोतल मे भर कर रखे
चाहे तो समस्त सूखी सामग्री को पीस कर ठंडाई का सूखा पाउडर बना कर रखे दूध अथवा पानी मे घोल कर ठंडाई का आनन्द लिया जा सकता है पर दूध मे ज़्यादा अच्छी लगती है। इरा जौहरी


