सन्तरे का अचार
सन्तरे का अचार !!!!!
एक नया अलबेला स्वाद !!!😍😍😍 सन्तरा यूँ तो खाते ही रहते है फेसबुक पर एक समूह मे अंगूर का अचार बना देख कर इसको बनाने का विचार एसे ही फ़ुरसतिया दिमाग मे आया और आधे सन्तरे का अचार बना कर प्रयोग कर लिया एक फाँक बचा कर फ्रिज रखी है यह देखने के लिये कि कितने दिनो तक सही रहता है आप भी ट्राई करके देखिये
विधि सन्तरे की फाँको को बीच से दो भागो मे बाँट कर नमक ,मिर्च ,पिसी हल्दी, हीँग ,राई ,सौंफ ,मेथी यानी अचार का मसाला डाले साथ मे भुना पिसा जीरा और काला नमक भी डाले और थोड़ा सरसो का तेल भी डाल दे चला फिरा कर फ्रिज मे रख कर खाये
इरा जौहरी
सन्तरे की फाँक को बीच से दोभागो मे बाँटे
अचारी मसाला मिलाये
भुना। पिसा जीरा व काला नमक भी मिलाये
और अन्त मे सरसो का तेल मिला कर अचार बनाये




