घी शक्कर कालीमिर्च की नेत्र ज्योति बढ़ाने वाली कतली

कालीमिर्च घी शक्कर की शरद पूर्णिमा पर बनने वाली बर्फी !!!!!!
आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर हम घी कालीमिर्च शक्कर मिला कर बर्फी बना
रहे है जो रात भर तारो के छाँव मे रखेगे इसके सेवन से नेत्र ज्योति बढ़ती है अभी
बन रही जब बन जायेगी तब बनी हुई तस्वीर डाल देंगे
इरा जौहरी
=========
कालीमिर्च पीस कर रखे जाड़े मे चाय मे डाल कर या नमक के साथ मिला कर पीस कर कालीमिर्च का नमक बनाये औरचीनी मे स्वादानुसार मिला कर पीस
कर देशी घी मिलाते हुये सब आपस मे अच्छी तरह मिला कर फेंटे और तश्तरी मे चिकनाई लगा कर जमा दे और रात भर तारो की छाँव मे रख कर सुबह प्रसाद के
तौर पर सबको खिलाये और औषधि के रूप मे खा कर नेत्र ज्योति बढ़ाये
लीजिये जमी हुई की तस्वीर भी डाल दी अब तश्तरी मे जमी हुई घी कालीमिर्च शक्कर जमने पर सुबह चाकू से बर्फी की तरह काट कर खाये और खिलाये

इरा जौहरी

 

कालीमिर्च

मिक्सी मे पीस ले अतिरिक्त मिर्च उठा कर रख दे जो जाड़े मे काम आयेगी

चीनी मे स्वादानुसार मिला कर पीस ले
पिसी कालीमिर्च शक्कर
 देशी घी मिलाये  सब मिला कर चिकनाई लगी प्लेट पर जमाये

 ठंंडी होने पर टुकड़ो मे काटे