भुना पिसा जीरा और दही मसाला !!!!!घरेलू नुस्ख़ा
घरेलू नुस्ख़ा !!!!
भुना पिसा जीरा व दही मसाला
सूखी गर्म कढाई मे धीमीआँच पर जीरा भून कर पीस कर सूखी व साफ शीशी मे रखे नमकीन दही मे यह जीरा डाल कर स्वादानुसार नमक मिर्च भी डाल कर नमकीन दही का मजा ले
यह जीरा किसी सब्जी मे भी ऊपर से डालने के काम आता है
पिसे जीरे मे हीँग कालानमक मिला कर पीस कर रखे यह फलों की चाट व दहीबड़े रायते आदि पर डालने के काम आता है
गैस की वजह से पेट मे दर्द होने पर हीँग अजवाइन और कालानमक फाँकने से बहुत ही आराम मिलता है
इस दही मसाले मे कभी कभी सूखा पुदीना पाउडर भी मिला कर बना कर देखिये उससे पुदीने की खुशबू भी आती है यह दही से बने मट्ठे व रायते मे डालने पर बहुत बढिया स्वाद व खुशबू देता है
हरे पोदीना की पत्तियों को धो कर साफ करके सूखे कपड़े पर फैला कर हवा मे सुखाये हरी हरी सुगन्धित पत्तियाँ सूख कर तैयार हो जायेंगी चाहें तो इसे अलग से सूखी शीशी मे रखे जब जिसमें चाहें डाल कर स्वाद व खुशबू का मजा ले
और एक बात इस मसाले को चाहें तो एक गिलास पानी मे आधा नींबू का रस के साथ मिला कर नींबू पानी का भी मजा लिया जा सकता है
इरा जौहरी



