मजेदार नाश्ता

मजेदार नाश्ता 😍😍😍😍
आज के नाश्ते मे बेसन के सेव , कच्चे आलू के लच्छे और तले हुये सेम के बीजो के साथ मसालेदार टमाटरी बैगन , सूखे आलू मटर संग गरमागरम फूली हुई पूड़ी और मुँह मीठा करने के लिये शाही टोस्ट भी है
इरा जौहरी

कच्चे आलू के लच्छे !!!
नमक मिले पानी मे कद्दूकस से कस कर आलू के लच्छे निकाले लच्छे निकालते समय एक तरफ से दबाब दे कर कसते हुये लच्छे बनाये तो लम्बे लच्छे आयेंगे
कुछ समय नमक मिले पानी मे भीगने के बाद तीन बार साफ पानी से फिर से धो कर मोटे तौलिये पर सब लच्छे फैला दे जिससे अतिरिक्त पानी सूख जाये फिर भरे घी मे सब तलते जाये नमक मिर्च चाटमसाला सब अपने हिसाब से मिला कर खाये इसे हवाबन्द जडिब्बे मे भी बन्द करके रखा जा सकता है

बेसन के सेव !!!!!
बेसन के सेव बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
बेसन , हीग , अजवाइन नमक मिर्च व तेल मोयन के लिये और घी तलने के लिये
बेसन मे डालने के लिये नमक, हींग ,अजवाइन व मिर्च को महीन महीन पीस ले जिससे सेव बनाने वाली मशीन के छेदो से आसानी से निकल सके हल्का पानी व मोयन के साथ बेसन को पूड़ी के आटे की तरह हल्का सख़्त मॉड कर अच्छी तरह गूँधे और साफ रसोई के पत्थर या सिल पर रख कर बटने से खूब कूटे इससे सेव खस्ता बनते है और फिर मशीन मे डालकर गर्म तेल मे सेव तोड़े या फिर झारे से बनाये
इरा जौहरी

नमकीन सेम के बीज!!!!
सेम के तले हुये नमकीन बीज बहुत ही स्वादिष्ट होते है और बाजार मे बहुत ही मँहगे भी मिलते है घर मे थोड़ी मेहनत से ये स्वादिष्ट बीज तैयार किये जा सकते है दालों को तल कर उनमे मिला कर स्वादिष्ट दालमोठ बनाई जा सकती है मोटा चूड़ा तल कर उसके साथ मिला कर अलग स्वाद लिया जा सकताहै
इरा जौहरी
सेमके बीजो को तलने का तरीक़ा
सेम के बीजो को तलने के लिये जिन सेमों के बीज कड़े हो गये हो वह चुने सेम छील कर बीज निकाल कर पानी मे डाल दे पाँच छ: घंटे बाद बीजे छील कर पानीपत से अच्छी तरह धो कर तेज ऑच मे भरे घी मे डाल कर कुछ देर तले थोडी देर तेज़ ऑच मे चलाने फिराने के बाद ऑच धीमी कर के तले जब खड़ खड़ बोलने लगे तब तला हुआ समझना चाहिये
बीजो को तलने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक व पिसी काली मिर्च मिलाये-
मसालेदार टमाटरी बैगन!!!!
ये बैगन टमाटर डाल कर बनाये जाते है आलू एच्छिक है हमने नही डाले है
बैगन को लम्बाई मे या फिर अपने हिसाब से काट कर पानी मे डाल दे प्याज लहसुन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक और मेथी दाना पीस कर मसाला तैयार करे गर्म तेल मे पिसा मसाला डाल कर भून कर कटे बैगन डाल कर चला फिराकर ढक कर हल्का पकाये और फिर कटे टमाटर डाल कर खुला खुला अच्छी तरह पकाते हुये भून कर मसालेदार टमाटरी बैगन बनाये और पकने पर कटी धनिया से सजाये
इरा जौहरी
शाही टोस्ट !!!
ब्रेड को अपनी पसन्द के आकार मे काट कर भरे घी मे तल कर निकाल ले और एक अलग बर्तन मे चीनी मे पानी मिला कर गाढी चाशनी तैयार करे और उसमे तले हुये टुकड़े डुबो कर निकाल कर प्लेट मे सजाते जाये आप चाहे तो इस के ऊपर रबड़ी या मलाई भी अपने स्वादानुसार सजा सकते है और फिर ऊपर से मेवों से सजाये हमने मेवों मे काजू व बादाम को तल कर हल्का भून कर ऊपर से सजाया है और गरी ऊपर से कद्दूकस से कस कर डाली है
इरा जौहरी



