दद् नुक्से एक बढिया पारम्परिक नाश्ता

दद् नुक्से
मजेदार चटपटा नाश्ता
दद् नुक्से का नाम सुनते ही बचपन की याद आ जाती है जब माँ यह बनाती थी घर के सभी सदस्य दादी बुआ ताई चाय के साथ मजे लेकर खाया करते थे हम बच्चे भी खूब शौक से खाते थे आज मन हुआ बना कर आप सबको भी इसके बारे मे बताऊँ यह बनाना तो बहुत आसान है पर समय ज्यादा लगता है यानी पहले बना कर पकाओ फिर ठंडा करो और फिर काटो और फिर फ्राई करके यानी भून कर स्वाद के मजे लो लीजिये चाय संग नोश फरमाइये
इरा जौहरी
इसी दद् नुक्से से जुड़ा एक मजेदार वाक़या बताऊँ जी हाँ उससे भी पहले तो मैं यह बता दूँ कि यह बहुत पुराना पारम्परिक नाश्ता है और मजेदार बात यह है कि इसी फेसबुक पर मे एक मित्र मिली जिन्होंने बताया कि जहाँ उन्होंने शादी के बाद अपनी नई गृहस्थी बसाई थी वह जिसका घर था उनके घर मे ये दद् नुक्से बहुत बनते थे ये देख कर उनकी याद आ गयी और वो उनकी बहुत तारीफ़ करने लगीं आगे जब हमारी उनसे और बातें हुईं तो पता चला कि वो जिसकी बात कर रही थी वो तो हमारी ही दादी और बुआ निकली फिर तो कहानी और क़िस्सों के पर्त दर पर्त खुलने लगे और फिर उन्होने हमसे मालुम करके चाचा और बुआ से भी बात की

विधि
दद् नुक्से बनाने के लिये चाहिये बेसन और बेसन से दुगना आटा और दोनो ही अलग अलग अलग थाली मे रखे बेसन मे डाले स्वादानुसार हीँग ,नमक ,मिर्च , गरममसाला , अजवाइन व जीरा और जरा सा यानी मैने डाला है एक चम्मच तेल

इसमें कटी हरीधनिया और स्वादानुसार हरीमिर्च भी मिलाये और थोड़ा थोडा़ पानी डाल कर बेसन को मॉड ले और गेंहूँ के आटे मे स्वादानुसार हल्का सा नमक मिला कर पानी के साथ मुलायम आटा मॉड कर तैयार कर ले

अब दोनो से समान गिनती मे लोइयाँ तैयार कर लें

पहले परथन लगा कर थोड़ी थोड़ी बेल ले फिर आटे की लोई पर बेसन की बिली लोई रख कर मिला कर हल्की बेल ले

और इस बिली हुई लोई पर एक डन्डी या लम्बी पेंन्सिल रख कर रोल करे और फिर बीच से पेन्सिल या डन्डी को निकाल दे इस तरह से कई रोल्स तैयार कर ले

और फिर बीच से पेन्सिल या डन्डी को निकाल दे इस तरह से कई रोल्स तैयार कर ले और गैस पर एक कढाई मे पानी डाल कर उबलने के लिये रखे पानी इतना रखें जितने मे सारे रोल्स डूब सकेअब उबलते पानी मे रोल्स डाल कर मध्यम ऑच पर पकाये जब पानी सूखने लगे तब रोल्स को पका समझना चाहिये औरऔर गैस बन्द करके रोल्स को ठंडा होने दे रोल्स के ठंडा होने पर तेज़ चाकू से बराबरके टुकड़ों मे काटें गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर कटे रोल्स डाले

हल्दी नमक , मिर्च डाले चला फिरा कर अच्छी तरह भूने और कटी हरीधनिया बुरक कर पेश करें

विधि
दद् नुक्से बनाने के लिये चाहिये बेसन और बेसन से दुगना आटा और दोनो ही अलग अलग अलग थाली मे रखे बेसन मे डाले स्वादानुसार हीँग ,नमक ,मिर्च , गरममसाला , अजवाइन व जीरा और जरा सा यानी मैने डाला है एक चम्मच तेल
इसमें कटी हरीधनिया और स्वादानुसार हरीमिर्च भी मिलाये और थोड़ा थोडा़ पानी डाल कर बेसन को मॉड ले और गेंहूँ के आटे मे स्वादानुसार हल्का सा नमक मिला कर पानी के साथ मुलायम आटा मॉड कर तैयार कर ले
अब दोनो से समान गिनती मे लोइयाँ तैयार कर के पहले परथन लगा कर थोड़ी थोड़ी बेल ले फिर आटे की लोई पर बेसन की बिली लोई रख कर मिला कर हल्की बेल ले और इस बिली हुई लोई पर एक डन्डी या लम्बी पेंन्सिल रख कर रोल करे और फिर बीच से पेन्सिल या डन्डी को निकाल दे इस तरह से कई रोल्स तैयार कर ले और गैस पर एक कढाई मे पानी डाल कर उबलने के लिये रखे पानी इतना रखें जितने मे सारे रोल्स डूब सके अब उबलते बानी मे रोल्स डाल कर मध्यम ऑच पर पकाये जब पानी सूखने लगे तब रोल्स को पका समझना चाहिये और गैस बन्द करके रोल्स को ठंडा होने दे रोल्स के ठंडा होने पर तेज़ चाकू से बराबरके टुकड़ों मे काट कर गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर कटे रोल्स डाले हल्दी नमक मिर्च ऊपर से बुरक कर सब भून कर चटपटे दद् नुक्से तैयार करे चाय और चटनी संग स्वाद के मजे लें
शुक्रिया