कैथा !!!एक रोचक जानकारी

कैथे की चटनी और दही बड़े की विधि
कैथा !!!!
कैथेके कई व्यन्जन बहुत स्वादिष्ट बनते है जैसे चूरन चटनी दहीबड़े आदि ये सभी पेट के लिये बहुत लाभकारी होते है हाज़मा दुरुस्त रखते है और कैथे की स्वादिष्ट जेली भी बनती है जो हमारी माँ को बहुत पसन्द है और हम उनके लिये बनाते हैं थोड़ी ही सी बनाते है जो इस समय हमारे पास दिखाने के लिये नहीं है

इरा जौहरी

कच्चे कैथे के दही बड़े
कैथे के दही बड़े हमारे ताऊजी को बहुत पसन्द थे ये स्वादिष्ट होने के साथ
हाज़मा भी ठीक रखते है इसको बनाने की विधि जो हमारी ताई के द्वारा माँ को बताई गयी है वह आपके लिये प्रस्तुत है

विधि कैथे के गूदे को हीग जीरा मिर्च मिला कर महीन महीन पीस कर सिक्के के आकार के छोटे छोटे बड़े बना कर तल कर ठंडे करके दही मे डाल कर दही बड़े बनाये नमक मिर्च भुना पिसा जीरा सोंठ ( इमली की मीठी चटनी ) डाल कर स्वाद के साथ हाज़मा भी ठीक करता है

इराजौहरी

#Abhishek_Mohan द्वारा दी गयी कैथेके सम्बन्ध मे जानकारी
कैथा (Wood Apple)
के औषधीय गुण एवं
स्वास्थ्य लाभ
##############
कैथा उत्तर भारत में पाय जाता है और
इसके कई औषधीय गुण है जिनका उपयोग
कर स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है | कुछ उपयोग नीचे दिये जा रहें हैं :
गुण-धर्म
कैथा का कच्चा फल कसैला, लघु एवं ग्राही होता है, जबकि पका फल गुरु यानि भारी एवं वात-पित और प्यास का नाश करने वाला होता है |
दमा के रोगी के लिए – पके कैथा के रस लगभग 12 ग्राम में थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करना फायेदेमंद है |
विषैले कीड़े द्वारा काटना – कैथा का गूदा लगाने से लाभ होता है
कर्ण-शूल में लाभ – कैथे का और बिजोरा नीबू का रस मिलाकर, थोड़ा गर्म कर कान में कुछ बूदें टपकाने से कर्ण – शूल में लाभ होता है |
कैथे का कच्चा फल खूनी दस्त तथा पेचिश में लाभप्रद है जबकि पके फल का गूदा अधिक लार बहने एवं मसूढ़े व गले की खराबियों को ठीक करने में प्रयोग में लाया जाता है |

कैथे की खट्टी चटनी !!!!!!!
कैथे की खट्टी व खट् मिट्ठी चटनी
कैथा फोड़ कर इसका गूदा बाहर निकाल ले नमक मिर्च हरीधनिया मिला कर पीस कर खट्टी चटनी और थोड़ा सा सिरका व गुड़ मिला कर खट्मिट्ठी चटनी बनाये

इरा जौहरी