मेवे की अंगूरी कुल्फी
घर मे धीमी आँच पर पका कर गाढा कर के स्वभाविक लालिमा लिये शुद्ध दूध की अँगूर और सूखे मेवे पड़ी ठंडी ठंडी कुल्फी का गर्मी के मौसम मे आनन्द उठाइये
विधि सबसे पहले धीमी आँच पर दूध को गाढा होने के लिये रख दे दूध जितना गाढा होगा कुल्फी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी हमने मीठी व फीकी दो तरह से कुल्फी जमाई है मीठी कुल्फी मे अपने स्वादानुसार चीनी मिलाने के बाद भी दूध को कुछ देर पकाये
जब दूध गाढा हो जाये पिसी इलाइची मिलाये और ठंडा करके फ्रीजर मे जमने के लिये रख दे औरजब वह जम जाये पर हल्की कसर हो तभी या फिर अगर पूरी तरह जम जाये तो हल्की ढीली करके मिक्सी मे एक बार अच्छी तरह फेट ले इससे कुल्फी मुलायम बनेगी हमने इसमे कटे अँगूर व मेवे मिलाये है तो सब मिला कर हल्के हाथों से चम्मच से एक बार चला कर फिर से सब जमने के लिये फ्रीजर मे रख दे और जमने के बाद ठंडी ठंडी अँगूरी कुल्फी का लुफ़्त उठाये
इरा जौहरी



