शाही भरवाँ तवा बैगन
शाही भरवाँ तवा बैगन
आज कुछ अलग स्टाइल से बैगन बनाने का मन हुआ तो कुछ इस स्टाइल से शाही भरवाँ बैगन बनाया यह बनाना बहुत आसान है और इसमें हमने गर्मी के मौसम को देखते हुये ज्यादा मसाले भी नहीं डाले
विधि
इस तरह से बैगन बनाने के लिये अंडाकार बैगन लें बैगन को बीच से दो भागो मे बाँट ले बीच के भाग से किनारे की ओर थोड़ी मोटी दीवार सी छोड़ते हुये बीच का गूदा निकाल कर बीच मे कटोरी की तरह बनाये और बैगन व गूदे को पानी मे डाल दे अब कढाई मे तेल गर्म करे कटा प्याज ,लहसुन, हरीमिर्च व अदरक डाले हल्का भुनने पर ही बैगन का गूदा व कटा टमाटर डाले और चला फिरा कर थोड़ा खोया भी मिलाये ( हमने घर मे मलाई से निकला खोया मिलाया है हम हल्का गुलाबी खोया ही घी बनाते समय निकाल लेते हैं ) और कुछ कटे काजू भी मिलाये सब खुला ही पकाये गलाये और हल्का भून ले और हाँ नमक भी मिलाये थोड़ी कटी हरीधनिया भी मिलाये अब इसको बैगन के बीच की कटोरी मे भर कर ख़ाली कढाई के जरा से गर्म तेल मे पिसी मेंथी का तड़का देते हुये फैली कढाई मे सज़ा दे और उलट पलट कर भून लें चाहे तोइस तरह से तवे पर भी सज़ा कर भून कर तवा बैंगन का भी मजा ले सकते है भुने हुये इन भरवाँ बैंगनों पर थोड़े और कटे काजू व हरीधनिया बुरक कर सज़ा कर शाही तवा भरवाँ बैगन बनाये पराठे के संग खाये




