दही वाले रसीले टिन्डे
दही वाले रसीले टिन्डे !!!!
रसीले दही वाले टिन्डे खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैहमे ये बहुत ही पसन्द है तो जब भी बनाने होते है दही जरूर डाल देतेहै
विधि
सबसे पहले टिन्डो को किनारे पर खुरच कर साफ करके टुकड़ो मे काट ले
आलू डालना हो तो वह भी छील कर काट ले
टिन्डो मे यदि कड़ेबीज हों तो वो निकाल कर फेक दे
प्याज लहसन अदरक को पीस कर मसाला तैयार कर ले
सबसे पहले कढाई मे सरसों कातेल डालेगर्म करे जीरेका तड़का देकर कटी सब्ज़ियाँ डाल कर चला फिरा कर नमक डाल कर हल्का पानी डाले और ढक कर धीमी आंच पर गलायें
अबसब्जी मे दही की खटास और अपनें स्वादानुसार दही डाल कर तेज आँच करके फौरन चलाये फिराये और पिसा मसाला के साथ हल्दी धनिया मिर्च भी डाले और सब चला फिरा कर तेल छोड़ने तक पानी की छिट्टे मार कर भूने और जब सब ठीक से भुन जाये पानी डाल कर रसा लगा कर रझा कर और ऊपर से गरम मसाला बुरक कर सब्जी ढककर गर्म गैस पर ही सब्जी को रहने दे
नोट – हमने एक पाव सब्जी मे लगभग एक कटोरी ताज़ा दही डाला है
इरा जौहरी


